प्रतियोगिता परीक्षाओ में बार-बार पूछे जाने वाले बिहार सामान्य ज्ञान के प्रश्न उत्तर | BPSC General Studies questions in Hindi

General Studies questions in Hindi For BPSC में बहुत सारे प्रश्न आपको General Studies (सामान्य ज्ञान) से भी पूछे जाने हैं | अगर आप बिहार के किसी भी प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारियो कर रहे है तो आप इसे जरुर पढ़े | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के तहत नयी शिक्षक नियमावली के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों,माध्यमिक और उच्च विद्यालय के शिक्षक भर्ती की जानी है | जिसमे प्राथमिक शिक्षकों से GA /GS के 150 अंकों के प्रश्न ,माध्यमिक और उच्च विद्यालय के शिक्षकों से 50 अंकों के प्रश्न के प्रश्न पूछे जायेंगे और यह General Studies questions in Hindi आपको 69th BPSC Exam में भी काफी महत्वपूर्ण है |

Advertisement

Bihar GK for BPSC ,other Bihar PCS Exams ,बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ यानि ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही पूछे जाएंगे | इसमें एक से अधिक ऑप्शन मिलेंगे और सही ऑप्शन का आपको चुनाव करना होगा | ध्यान रहे कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान अब बीपीएससी ने किया है| आप इस पोस्ट में bpsc teacher syllabus के अनुसार General Studies ,General Awareness, General Science , General knowledge के महत्वपूर्ण प्रश्नों को देख अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते है |

Bihar GK 2023 in hindi

बिहार सामान्य ज्ञान |Bihar General Knowledge | Bihar GK 2024 in hindi

Q.बिहार के निम्न हिस्सों में से कौन-सा हिस्सा भूतात्विक दृष्टि से अपेक्षाकृत पुराना है?

(A) रोहतास पठार
(B) उत्तर-पश्चिमी पहाड़ियां
(C) खड़गपुर पहाड़ियां
(D) उत्तर गंगा मैदान

उत्तर-(C) खड़गपुर पहाड़ियां धारवाड़ क्रम की हैं, जबकि रोहतास पठार विंध्यन क्रम की, उत्तर-पश्चिमी पहाड़ियां शिवालिक हिमालय की भाग हैं, जो तृतीयक क्रम की तथा उत्तर गंगा मैदान नवीनतम है।

BPSC Teacher Admit Card 2023 : BPSC शिक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड ऐसे करे डाउनलोड

Q.निम्नलिखित में से कौन-सा जिला धारवाड़ भूस्तरीय रचना वाला नहीं है?

(A) मुंगेर
(C) जमुई
(B) रोहतास
(D) नवादा

उत्तर-(B) बिहार में भूस्तरीय रचना वाले जिले दक्षिण-पूर्व बिहार में आते हैं, | जबकि रोहतास दक्षिण-पश्चिम बिहार का भाग है। इस क्षेत्र में विंध्यन प्रकार की चट्टानें पाई जाती हैं। बिहार में विन्ध्यन क्रम की चट्टान कैमूर और सोन नदी घाटी (रोहतास) में पाई जाती है।

Q.निम्नलिखित में से कौन-सी नदी फतुहा के पास गंगा में मिलती है ?

(A) सोन

(B) पुनपुनन
(C) सकरी
(D) बाल

उत्तर-(B) पुनपुन नदी मध्य प्रदेश के पठारी प्रदेश से निकलकर बिहार के | औरंगाबाद जिले में प्रवेश करती है और पटना जिले के फतुहा के समीप गंगा में मिल जाती है। मोरहर व दरघा पुनपुन की सहायक नदियां हैं।

Q.. बिहार राज्य में गंगा के किनारे स्थित जिलों की संख्या है?

(A)21
(B) 17
(C) 12
(D) 6

उत्तर-(C) बिहार राज्य के 12 जिले गंगा नदी के तट पर अवस्थित हैं, जिसमें सारन (SARAN), बक्सर, भोजपुर, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगरिया (Khagaria), भागलपुर व कटिहार शामिल हैं।

Q.बिहार के किस जिले में गंगा नदी सबसे लंबी है ?

(A) भागलपुर
(B) कटिहार
(C) पटना
(D) बेगूसराय

उत्तर-(C) गंगा नदी बिहार के 12 जिलों से होकर गुजरती है, जिनमें गंगा की सर्वाधिक लंबाई पटना (99 किमी.) में है। दूसरे स्थान पर भागलपुर आता है, जहां गंगा नदी की लंबाई 97 किमी. है।

Q.7. कोपेन के जलवायु वर्गीकरण के अनुसार, उत्तर बिहार की जलवायु किससे प्रदर्शित की जा सकती है ?

Advertisement

(A) Cwg
(C) CA’w
(B) Aw
(D) CB’w

उत्तर-(A)

Q.मुजफ्फरपुर, दरभंगा तथा चंपारण जिलों में कौन-सी मिट्टी अधिकांशतः पाई जाती है ?

(A) काली मिट्टी
(B) नवीन जलोढ़क
(C) प्राचीन जलोदक
(D) लाल मिट्टी

उत्तर-(B) दरभंगा, मुजफ्फरपुर एवं चंपारण जिलों में नवीन जलोढ़ मिट्टी पाई जाती है। गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती आदि नदियों द्वारा | प्रत्येक वर्ष बाढ़ के पानी से लाए गए मलबों/गाद के निक्षेपण से नवीन जलोढ़ मिट्टी (खादर) का निर्माण होता है। यह मिट्टी धान, गेहूं, पटसन, गन्ना जैसे फसलों के उत्पादन में सहायक होती है। –

Q. बिहार का सर्वाधिक जूट उत्पादक जिला है ?

(A) सीवान
(B) गया
(C) वैशाली
(D) पूर्णिया

उत्तर- (D) उपर्युक्त दिए गए विकल्पों में जूट का सर्वाधिक उत्पादन बिहार राज्य के पूर्णिया जिले में होता है। जूट की खेती बिहार के आर्द्र | प्रदेश में होती है। इसकी उपज के लिए उच्च आर्द्रता, ऊंचा तापमान, उपजाऊ जलोढ़ मिट्टी, हल्की वर्षा (105-115 मिमी.) आवश्यक है। भारत में सर्वाधिक जूट उत्पादन पश्चिम बंगाल | राज्य में होता है। पश्चिम बंगाल कुल जूट उत्पादन का अकेले 75% बिहार का जूट उत्पादन में दूसरा

Q.त्रिवेणी नहर किस नदी पर निर्मित है?

(A) कोसी
(B) सोन
(C) गंडक
(D) कमला

उत्तर-(C) त्रिवेणी नहर का निर्माण बिहार में गंडक नदी पर किया गया है।

Q. कैमूर पठार किसके लिए प्रसिद्ध है?

(A) तांबा
(B) चूना पत्थर
(C) लीथियम
(D) बॉक्साइट

उत्तर-(B) कैमूर का पठार चूना पत्थर के लिए प्रसिद्ध है। कैमूर पठार रोहतास और कैमूर जिले में स्थित है। यह पठार शैल चूना पत्थर और बलुआ पत्थर से निर्मित है। इस पठार के चूना पत्थर के आधार पर बंजारी में सीमेंट उद्योग है।

Q. निम्नलिखित झीलों में से कौन-सी बिहार में स्थित है ?

(A) अनुपम झील
(B) सांभर झील
(C) सुखना झील
(D) कामा झील उत्तर?

उत्तर -(A)

Q.निम्नलिखित में से कौन-सा जिला सबसे अधिक घने पतझड़ वाले वनक्षेत्र से घिरा है ?

(A) पश्चिम चंपारण
(B) गया
(C) कैमूर
(D) नवादा

उत्तर – (A)

Q.निम्नलिखित में से कौन-सा शहर बिहार के सबसे पूर्वी में स्थित है?

(A) भागलपुर
(C) कटिहार
(B) पटना
(D) पूर्णिया

उत्तर-(C)

Q.बिहार का तराई प्रदेश विस्तृत है?

(A)छोटा नागपुर पठार के उत्तरी कगार के समानांतर
(B) भारत-नेपाल सीमा के समानांतर
(C) रोहतास पठार के पूर्वी कगार के समानांतर
(D) राजमहल पहाड़ियों की पश्चिमी सीमा के समानांतर

उत्तर-(B) बिहार का तराई प्रदेश भारत-नेपाल सीमा के समानांतर विस्तृत है। बिहार राज्य के नेपाल से लगे जिलों पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज में | तराई प्रदेश पतली पट्टी के रूप में विस्तृत है।

Q. बिहार की सुमेश्वर श्रेणी है—

Advertisement

(A) पारसनाथ पहाड़ी से पुरानी
(B) राजमहल की पहाड़ी से पुरानी
(C) खड़गपुर पहाड़ी से पुरानी
(D) इन सबों से नई

उत्तर-(D) बिहार की सुमेश्वर (सोमेश्वर) श्रेणी और शिवालिक श्रेणी का निर्माण एक ही काल ‘प्लीस्टोसीन काल में हुआ है। अतः यह । उपर्युक्त तीनों पहाड़ियों की अपेक्षा नव-निर्मित पहाड़ी श्रेणी है।

Q.मुंडा जनजातियां अधिकांशतः बसी हैं?

(A) मध्य प्रदेश में
(B) उत्तर प्रदेश में
(D) बिहार में
(C) असम में

उत्तर- (D) तत्कालीन बिहार के कटिहार, रांची, पश्चिमी सिंहभूमि, पलामू, पूर्वी सिंहभूमि और गुमला जिलों में मुंडा जनजाति संकेंद्रित हैं। 15 नवंबर, 2000 को बिहार से काटकर नव-निर्मित झारखंड राज्य के पश्चात मुंडा जनजाति बिहार की पांचवीं सबसे अधिक जनसंख्या वाली जनजाति है। झारखंड राज्य में जनजातियों की कुल जनसंख्या की दृष्टि से मुंडा जनजाति तीसरी सबसे बड़ी जनजाति है।

Q.बिहार से होकर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग है?

(A) रा. रा.नं. 3
(B) रा.रा.नं. 8
(C) रा.रा.नं. 22
(D) रा. रा.नं. 23

उत्तर—(D)

गुमला, पालकोट तथा थिथैतनगर को जोड़ता राष्ट्रीय राजमार्ग-23 तत्कालीन संयुक्त बिहार के ‘चास’ से रांची, था।

30 नवंबर, 2018 के अनुसार, बिहार से निम्न राष्ट्रीय राजमार्ग गुजरते हैं— 27 E.W., 31, 33, 231, 327, 227, 22, 120, 19GQ आदि। वर्तमान में बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways = NH) की कुल लंबाई 5030.6 किमी. है। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 E. W. सबसे लंबा है, जिसकी लंबाई 487 किमी. है।

Q. छोटानागपुर के जंगल हैं- (i) सदाबहार (ii) पतझड़ (iii) सवाना (iv) कांटेदार अपना उत्तर निम्नलिखित कूटों से चुनें?

(A) (i) एवं (ii) दोनों ही सही हैं।
(B) केवल (ii) सही है।
(C) (ii) एवं (iii) दोनों ही सही हैं।
(D) केवल (iv) सही है।

उत्तर-(C)

Q.टाटा लौह इस्पात कारखाने में लौह अयस्क की पूर्ति . होती है—

(A) बैलाडिला से
(B) क्योंझर से
(C) मयूरभंज से
(D) सिंहभूम से

उत्तर-(D) टाटा लौह इस्पात कारखाने में लौह अयस्क की पूर्ति सिंहभूम जिले से होती है।

Q. बिहार का कौन-सा शहर वन्य जीव अभयारण्य (Wild life Sanctuary) और राष्ट्रीय पार्क के लिए प्रसिद्ध है?

(A) हजारीबाग
(B) नालंदा
(C) गया
(D) जमशेदपुर

उत्तर-(C) गया, गौतम बुद्ध अभयारण्य वन्य जीव और राष्ट्रीय पार्क के लिए प्रसिद्ध है।

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान बिहार में वन्य जीव (Wildlife) के लिए प्रसिद्ध है?

(A) भागलपुर
(B) बोधगया
(C) पटना
(D) हजारीबाग

उत्तर-(B)

Q.निम्नलिखित में से कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य बिहार के मुंगेर जिले में स्थित है?

(A) वाल्मीकि

(B) राजगीर
(C) भीमबांध

(D) गौतम बुद्ध

उत्तर-(C) भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1976 में बिहार के मुंगेर जिले में हुई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 681.99 वर्ग किमी. है। दिए गए अन्य विकल्पों में वाल्मीकि वन्यप्राणी अभयारण्य पश्चिमी चंपारण में, गौतम बुद्ध पक्षी अभयारण्य गया जिले में तथा राजगीर वन्य जीव अभयारण्य नालंदा जिले में स्थित है।

Q. कोयले पर चलने वाले तीन थर्मल पॉवर स्टेशन जो बिहार में स्थित हैं, इस प्रकार हैं?

Advertisement

(A) चंद्रापुर, पंचाट, बरौनी
(B) बोकारो, पंचाट, चंद्रापुर
(C) बरौनी, चंद्रापुर, संतालडीह
(D) बोकारो, चंद्रापुर, संतालडीह

उत्तर- (D) बोकारो, चंद्रापुर (चंदपुरा), संतालडीह तीन पॉवर स्टेशन हैं, जो कोयला आधारित हैं। वर्तमान में तीनों झारखंड राज्य में हैं। वर्तमान में बिहार में बरौनी, बाढ़ और कहलगांव कोयला आधारित थर्मल पॉवर स्टेशन एनटीपीसी द्वारा संचालित हैं।

Q. बिहार में मैथन उत्पादन करता है?

(A) ताप-शक्ति
(B) जल-शक्ति
(C) अणु-शक्ति
(D) सौर्य-शक्ति

उत्तर-(B) 1997-98 मैथन डैम का निर्माण दामोदर की सहायक बराकर नदी पर किया | गया है। यहां पर जल विद्युत संयंत्र की स्थापना की गई है। वर्तमान में यह झारखंड के धनबाद जिला में है।

Q. पुराना बिहार का कितना प्रतिशत जमीन लेकर झारखंड राज्य बना है?

(A) 38.40%
(C) 42.35%
(B) 45.85%
(D) 51.72%

उत्तर-(B) झारखंड राज्य बनने से पूर्व संपूर्ण बिहार का क्षेत्रफल 173877 वर्ग किमी. था। इसमें से 79714 वर्ग किमी. क्षेत्र पर 15 नवंबर, 2000 को नया झारखंड राज्य निर्मित किया गया। अतः पुराने बिहार राज्य का 45.84% जमीन लेकर झारखंड राज्य बना। | वर्तमान में बिहार का कुल क्षेत्रफल 94163 वर्ग किमी. है।

Q.झारखंड बनने के पश्चात बिहार में लगभग कितने जिले रह गए हैं?

(A) 37
(C) 60
(B) 65
(D) 62 उत्तर?

(A) | झारखंड बनने के पश्चात बिहार में 37 जिले रह गए थे। झारखंड निर्माण से पूर्व बिहार में 55 जिले थे । नव-निर्मित राज्य झारखंड में बिहार के 18 जिले चले गए थे। वर्तमान में बिहार में 38 जिले हैं। 38 वां जिला ‘अरवल’ अगस्त, 2001 में जहानाबाद को विभाजित कर बनाया गया है।

Q. बिहार की सिंचाई क्षमता अंततः कितनी है?

(A) 89.20 लाख हेक्टेयर
(C) 91.64 लाख हेक्टेयर
(B) 90.30 लाख हेक्टेयर
(D) 92.11 लाख हेक्टेयर

उत्तर-(A) संयुक्त बिहार में 89 लाख हेक्टेयर भू-क्षेत्र सिंचित था, किंतु वर्तमान (2017-18) बिहार का लगभग 71 लाख हेक्टेयर सृजित क्षमता है। वहीं संभावित क्षमता 117 लाख हेक्टेयर है।

Q.मूरी जाना जाता है?

(A) बॉक्साइट खनन हेतु
(B) एल्युमिना प्लांट हेतु
(C) अल्कोहल प्लांट हेतु
(D) स्पांज-लौह प्लांट हेतु

उत्तर-(B) मूरी में हिंडालको द्वारा एल्यूमिनियम शोधन संयंत्र स्थापित किया गया है। वर्तमान में मूरी झारखंड राज्य में है।

Q. पटना का स्थानीय समय?

(A) भारतीय मानक समय से आगे है।
(B) भारतीय मानक समय से पीछे है।
(C) वही है, जो भारतीय मानक समय है।
(D) भारतीय मानक समय से संबंधित नहीं है।

उत्तर-(a) पटना का मानक समय भारतीय मानक समय से निर्धारित होता है। । भारत का मानक समय 82°30′ पूर्वी देशांतर, जो प्रयागराज ((इलाहाबाद) एवं मिर्जापुर से होते हुए गुजरती है, से निर्धारित होता । भारत का मानक समय ‘ग्रीनविच मिन टाइम’ (GMT) से 5.30 | आगे है। जबकि पटना का स्थानीय समय भारतीय मानक सयम से। है। आगे है, क्योंकि पटना 85°13′ पूर्वी देशांतर पर अवस्थित है।

Q.जुलाई, 2018 तक पटना जिला बिहार के कितने जिलों से सीमाबद्ध था ?

(A) 7
(C)9
(B)8
(D) 10

उत्तर-(C) | पटना जिले की सीमा भोजपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, लक्खीसराय, नालंदा, जहानाबाद तथा अरवल जिलों से संबद्ध है।

Q.पूर्व में ‘बंगाल का दुःख’ (Sorrow of Bengal) कही जाने वाली बिहार से उदगम होने वाली नदी है?

(A) बराकर
(C) मयूराक्षी
(B) दामोदर
(D) सुवर्णरेखा

उत्तर-(B) दामोदर नदी को ‘बंगाल का दुःख’ कहा जाता है। दामोदर नदी | झारखंड के लातेहार जिले से उदगमित होती है।

Q. बिहार की मुख्य खाद्यान्न फसलें हैं?

(A) चावल, गेहूं एवं मक्का
(C) मूंगफली, कॉफी एवं गेहूं
(B) गन्ना, चाय एवं जौ
(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर-(A)

Q.झारखंड का लौह अयस्क उत्पादन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जिला कौन-सा है?

(A) डाल्टनगंज
(B) हजारीबाग
(C) धनबाद
(D) सिंहभूम

उत्तर-(D) झारखंड का सिंहभूम जिला लौह अयस्क के उत्पादन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। यहां से प्राप्त लौह अयस्क का उपयोग जमशेदपुर और बोकारो इस्पात उद्योगों में किया जाता है।

Q.छोटा नागपुर में प्रारंभिक स्तर पर अर्थव्यवस्था आधारित थी?

(A) कृषि पर
(B) वनों पर
(C) खानों पर
(D) उद्योगों पर

उत्तर-(B) छोटा नागपुर में प्रारंभिक स्तर पर अर्थव्यवस्था वन आधारित थी। छोटानागपुर पठारी इलाका है। यहां कृषि कार्य सहज नहीं है। | प्रारंभ में तकनीकि विकास के अभाव में न तो यहां उद्योग विकसित थे, न ही खनन कार्य संभव था।

Q. एशिया का सबसे बड़ा जलप्रपात (falls) ‘हुण्डू’ किस जगह के पास है?

(A) रांची
(B) हजारीबाग
(C) जमशेदपुर
(D) बोधगया

(A) हुण्डू जलप्रपात रांची के निकट स्वर्णरेखा नदी पर स्थित है।

Q. बिहार का अधिकांश क्षेत्र आच्छादित है?

(A) पहाड़ी मिट्टी से
(B) कछारी मिट्टी से
(C) रेगुर मिट्टी से
(D) तराई मिट्टी से

उत्तर-(B) 64th B.P.S.C. (Pre)

Q.निम्नलिखित में से किस राज्य को केंद्र सरकार द्वारा विशेष श्रेणी दर्जा (SCS) कभी प्रदान नहीं किया गया ?

(A) बिहार
(B) सिक्किम
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) जम्मू और कश्मीर

(A) जम्मू-कश्मीर, असम और नगालैंड को वर्ष 1969 में, हिमाचल प्रदेश को 1971 में, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा को वर्ष 1972 में, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम को वर्ष 1975 में। तथा उत्तराखंड को 2001 में विशेष श्रेणी का दर्जा प्रदान किया गया। यद्यपि वर्ष 2013 में बिहार सरकार ने भी विशेष राज्य का दर्जा प्राप्त करने की मांग की थी, परंतु असफल रहा।

Q.2. बिहार के इतिहास में पहली बार राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया गया?

Advertisement

(A) नीतीश कुमार के द्वारा
(B) लालू प्रसाद यादव द्वारा
(C) सुशील मोदी के द्वारा
(D) इनमें से किसी के द्वारा नहीं

उत्तर-(C)

Q.बिहार राज्य में गरीबी रेखा के नीचे लोगों की अधिकतम संख्या होने का कारण है?

(A) भूमि सुधारों की असफलता
(B) राजनैतिक इच्छा का अभाव
(C) श्रमिक वर्ग की अधिक संख्या
(D) इनमें से सभी

उत्तर-(D) बिहार राज्य भारत के सर्वाधिक गरीब राज्यों में से एक है। बिहार | की इस गरीबी के प्रमुख कारण — राज्य में भूमि सुधारों की असफलता रही है। भूमि सुधार की इस असफलता के पीछे मुख्य कारण राजनैतिक इच्छा का अभाव रहा है। पुनः औद्योगिक रूप से | पिछड़ा राज्य होने के कारण बिहार में श्रमिक वर्ग की संख्या भी। | काफी अधिक है। अतः उपर्युक्त तीनों विकल्प बिहार के पिछड़ेपन | एवं तद्जनित गरीबी के प्रमुख कारण हैं।

Q.कश्मीर घाटी के अंतिम मुस्लिम शासक युसूफ शाह चक, जिन्हें मुगल सम्राट अकबर द्वारा बिहार में निर्वासित किया गया था, दफन हैं?

(A) पाटलिपुत्र में
(B) राजगीर में
(D) नालंदा में (


(C) मुंगेर में उत्तर- (D) कश्मीर घाटी के अंतिम मुगल शासक युसूफ शाह चक, जिसे मुगल सम्राट अकबर द्वारा निर्वासित किया गया था। युसूफ शाह चक की मृत्यु 1592 ई. में निर्वासन के दौरान हुई जिसे नालंदा, बिहार में दफनाया गया है।

Q. जैन धर्म के प्रवर्तक महावीर जी का मोक्ष स्थान कहां स्थित है ?

(A) मनेर
(B) राजगीर
(D) जालन फोर्ट
(C) पावापुरी

उत्तर-(C)

Q.स्वामी सहजानंद सरस्वती ने एक पत्रिका का प्रकाशन किया, जिसका नाम था?

(A) जनक्रांति
(B) हुंकार
(C) कृषक समाचार
(D) विद्रोही

उत्तर-(B) स्वामी सहजानंद सरस्वती (1889-1950) को भारत में किसान आंदोलन का जनक कहा जाता है। वे एक बुद्धिजीवी, लेखक समाज-सुधारक, इतिहासकार एवं किसान नेता थे। स्वामी सहजानंद | सरस्वती आदि शंकराचार्य संप्रदाय के दसनामी संन्यासी अखाड़े के दंडी संन्यासी थे। स्वामी जी ने ‘हुंकार’ नामक एक पत्रिका भी प्रकाशित किया।

Q. देशेर कथा पुस्तक किसने लिखी थी ?

(A) सखाराम गणेश देवस्कर
(B) राजेंद्र प्रसाद
(C) निवारण चंद्र
(D) मुरली मोहन प्रसाद (

उत्तर(A) देशेर कथा (देश की बात) महान क्रांतिकारी चिंतक एवं लेखक सखाराम गणेश देवस्कर द्वारा लिखित क्रांतिकारी विचारों से युक्त बांग्ला पुस्तक है, इसका प्रकाशन वर्ष 1904 में किया गया था।

Q.किसके प्रयत्नों से बिहार प्रांतीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन हुआ ?

(A) जी. के. गोखले
(C) श्री कृष्ण
(B) श्री दीपनारायण सिंह
(D) सुरेंद्रनाथ बनर्जी

उत्तर-(B) श्री दीपनारायण सिंह के विशेष प्रयत्नों के फलस्वरूप बिहार प्रांतीय कांग्रेस का दूसरा अधिवेशन 9-10 अप्रैल, 1909 को भागलपुर में संपन्न हुआ। इसके अध्यक्ष डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा थे। अधिवेशन में जी. के. गोखले एवं श्री खरे की विशेष उपस्थिति थी। अतः विकल्प
(B) सही उत्तर है।

Q. हजारीबाग में बिहारी स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस का सोलहवां अधिवेशन हुआ?

(A) 1921 में
(C) 1923 में
(B) 1922 में
(D) 1924 में उत्तर?

(A) हजारीबाग में बिहारी स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस का सोलहवां अधिवेशन वर्ष 1921 में हुआ था।

कृपया शेयर जरुर करें -