BPSC Teacher Admit Card 2023 : BPSC शिक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड ऐसे करे डाउनलोड

BPSC Teacher Vacancy Admit Card 2023 : बिहार शिक्षक बहाली 1,70,461 पदों पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए है | आप अगर BPSC School Teacher Vacancy 2023 Recruitment के आवेदक है तो आप इस पोस्ट के माध्यम से एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे यह जानेगे | Bihar Teacher Vacancy BPSC आयोग द्वारा प्राथमिक,माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गए है |

Advertisement

BPSC के द्वारा सिलेबस के अनुसार प्राथमिक से उच्च माध्यमिक के लिए कॉमन परीक्षा अंग्रेजी विषय और भाषा में (हिन्दी, उर्दू और बांगला) की परीक्षा की होगी। बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा किए शैक्षणिक योग्यता की सूची एवं विज्ञापन संबंधी जानकारी आप पहले की पोस्ट के माध्यम से जान सकते है आज इस पोस्ट के माध्यम से परीक्षा में कम किये गए प्रश्न ,जाने कितने अंको की होगी परीक्षा जान पाएंगे |जो एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे यह इस पोस्ट में जान पाएंगे |

bpsc tre admit card

Bihar Teacher Admit Card 2023 की महत्वपूर्ण जानकारी

विज्ञापन संख्या – 26/2023 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय अध्यापक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 24.08.2023 से 26.08.2023 तक दो चरण में (प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली) में राज्य स्थित सभी जिलों में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी |

प्रथम पाली (10.00 बजे पूर्वाह्न से 12.00 बजे मध्याह्न तक)

द्वितीय पाली (03.30 बजे अपराह्न से 05.30 बजे अपराह्न तक)

अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पूर्व अद्यतन पासपोर्ट साईज फोटाग्राफ (25 kb) अपने Dashboard में Login के उपरांत अपलोड करेंगे एवं उसके बाद ही प्रवेश पत्र डाउनलोड होगा |

डाउनलोड किये गये e- Admit Card में अभ्यर्थी को आवंटित परीक्षा केन्द्र कोड के रूप में दर्ज होगा |

केन्द्र कोड (Centre Code) एवं जिला का नाम अंकित रहेगा |

Advertisement

परीक्षा केन्द्र कोड के संबंध में विस्तृत जानकारी 21.08.2023 से उपलब्ध करायी जायेगी |

10.08.2023 से परीक्षा के 4 दिन पूर्व तक अर्थात दिनांक- 20.08.2023 तक प्रवेश-पत्र निश्चित रूप से डाउनलोड कर लेंगे |

परीक्षा अवधि की समाप्ति के पश्चात् Used OMR Answer Sheet को सील बंद कराने के पश्चात् ही परीक्षा कक्ष छोड़ेगें|

BPSC Teacher Admit Card 2023 डाउनलोड करने के प्रक्रिया

  • BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं|
  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे :- BPSC TRE
  • होम पेज पर उपलब्ध बिहार BPSC Teacher Admit Card 2023 लिंक पर क्लिक करें|
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें|
  • अपना पासपोर्ट साइज़ फोटो 25 kb से कम लोड करे |
  • फिर लॉग इन कर अपना एडमिट कार्ड देख सकते है |
  • आपका BPSC Teacher Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा |
कृपया शेयर जरुर करें -