सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर सेट 2 | General Studies questions | GS MCQ for BPSC TRE

General Studies questions in Hindi set 2 MCQ in Hindi For BPSC में बहुत सारे प्रश्न आपको General Studies (सामान्य ज्ञान) से भी पूछे जाने हैं | अगर आप बिहार के किसी भी प्रतियोगिता परीक्षाओ की तैयारियो कर रहे है तो आप इसे जरुर पढ़े | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के तहत नयी शिक्षक नियमावली के द्वारा प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों,माध्यमिक और उच्च विद्यालय के शिक्षक भर्ती की जानी है | जिसमे प्राथमिक शिक्षकों से GA /GS के 150 अंकों के प्रश्न ,माध्यमिक और उच्च विद्यालय के शिक्षकों से 50 अंकों के प्रश्न के प्रश्न पूछे जायेंगे | और यह General Studies questions in Hindi आपको 69th BPSC Exam में भी काफी महत्वपूर्ण है |

Advertisement

Bihar GK for BPSC ,other Bihar PCS Exams ,बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा में वस्तुनिष्ठ यानि ऑब्जेक्टिव प्रश्न ही पूछे जाएंगे | इसमें एक से अधिक ऑप्शन मिलेंगे और सही ऑप्शन का आपको चुनाव करना होगा | ध्यान रहे कि शिक्षक भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान अब बीपीएससी ने किया है| आप इस पोस्ट में bpsc teacher syllabus के अनुसार General Studies ,General Awareness, General Science , General knowledge के महत्वपूर्ण प्रश्नों को देख अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते है |

GS Question for BPSC

सामान्य अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर | General Studies questions in Hindi | GS Question for BPSC Teacher | GS MCQ for BPSC TRE

Q. ध्वनि की तीक्ष्णता किसके द्वारा निर्धारित की जाती है?

A. ध्वनि का वेग
B. ध्वनि का आयाम
C. ध्वनि का तरंगदैर्ध्य
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (C)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा फोटो इलेक्ट्रिक उपकरण डिजिटल अनुप्रयोगों के लिए सबसे उपयुक्त है?

A. फोटो डायोड
B. फोटो-वोल्टिक सेल
C. फोटो उत्सर्जक
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (B)

Q. बॉल बेयरिंग का उपयोग स्थैतिक घर्षण को निम्नलिखित में से किसमें परिवर्तित करने के लिए किया जाता है?

A. रोलिंग घर्षण
B. कर्षण (ड्रैग )
C. सर्पी घर्षण
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (A)

Q. निम्नलिखित में से किसे समुदाय विकास के पहले कार्यक्रम के रूप में स्थापित किया गया था ?

A. सहयोग आन्दोलन
B. राष्ट्रीय विस्तार सेवा
C. एकीकृत ग्रामीण विकास कार्यक्रम
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (B)

Q. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 में लिखा हुआ ‘कानून के समक्ष समानता’ किस देश के संविधान से लिया गया है?

Advertisement

A. फ्रांस
B. ब्रिटेन
C. यू० एस० ए०
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (B)

Q. भारतीय संविधान को बनाने में कितना समय लगा ?

A. 2 वर्ष 11 माह और 18 दिन
B. 1 वर्ष 10 माह और 12 दिन
C. 2 वर्ष 10 माह और 5 दिन
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक /उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. राज्य का मंत्रिपरिषद् सामूहिक तौर पर किसके प्रति उत्तरदायी है?

A. विधान सभा
B. मुख्यमंत्री
C. राज्यपाल
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. राज्य सभा में प्रतिनिधित्व में शामिल हैं।

A. भारत के राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत सदस्य
B. नागरिको द्वारा सीधे चुने गए सदस्य
C. अप्रत्यक्ष रूप से नागरिकों द्वारा उनके प्रतिनिधियों के माध्यम से चुने गए सदस्य
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (D)

Q. निम्नलिखित में से किसका संबंध भारत के सर्वोच्च न्यायालय से है ?

A. कॉलेजियम प्रणाली
B. अपीलीय अधिकार क्षेत्र
C. मूल अधिकार क्षेत्र
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (D)

Q. 73वें संविधान संशोधन अधिनियम के तहत पंचायती राज संस्थाओं में चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम कितनी आयु होना आवश्यक है ?

A. 18 वर्ष
B. 21 वर्ष
C. 25 वर्ष
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (B)

Q. वर्ष 2020-2022 के लिए सबसे कम महिला कार्यबल भागीदारी दर कितने प्रतिशत पर बिहार में दर्ज की गई?

A. 7% ग्रामीण क्षेत्रों में और 9.1% शहरी क्षेत्रों में
B. 4% ग्रामीण क्षेत्रों में और 6.5% शहरी क्षेत्रों में
C. 6% ग्रामीण क्षेत्रों में और 8.1% शहरी क्षेत्रों में
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (B)

Q. बिहार आर्थिक सर्वेक्षण ( 2021-2022 ) के अनुसार, 2020-2021 में बिहार के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जी० एस० डी० पी०) की वृद्धि दर कितनी रही?

A. 2.5%
B. 3%
C. 2%
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (A)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा एक बिहार की अर्थव्यवस्था मामले में सही है ?

A. अर्थव्यवस्था का व्यावसायिक ढाँचा ऊपर से स्थिर है।
B. भारत में सबसे कम विकास दर में से एक है जो 2.5% है।
C. बिहार में अधिकतर प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन होता है।
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (D)

Q. कृषि विपणन प्रणाली में सुधार के लिए भारत सरकार द्वारा अपनाया गया नीतिगत उपाय क्या है?

A. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पी० डी० एस० )
B. न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम० एस० पी० )
C. बफर स्टॉक का रखरखाव
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (D)

Q. फुटबॉल के खेल में एक गोलकीपर फुटबॉल को गोल में पकड़ने के बाद अपने हाथों को पीछे की ओर खींचता है। यह गोलकीपर को किस प्रकार सक्षम बनाता है?

Advertisement

A. संवेग परिवर्तन की दर को कम करने में
B. फुटबॉल पर अधिक बल लगाने में
C. फुटबॉल द्वारा हाथों पर लगाए गए बल को बढ़ाने में
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा एक रेडियोधर्मी तत्त्व द्वारा उत्सर्जित धनात्मक रूप से आवेशित कण है?

A. कैथोड किरण
B. बीटा किरण
C. अल्फा किरण
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (C)

Q. केन्द्राभिमुखी बल किसके लिए जिम्मेदार है?

A. अंतरिक्ष में वस्तु की स्वतंत्र गति
B. वस्तु को वृत्ताकार पथ पर गतिमान रखना
C. वस्तु को सीधी रेखा के साथ उड़ाना
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (B)

Q. निम्नलिखित में से किस ऊर्जा परिवर्तन में घर्षण बल शामिल होता है?

A. गतिज ऊर्जा से ऊष्मा ऊर्जा
B. स्थितिज ऊर्जा से ध्वनि ऊर्जा
C. रासायनिक ऊर्जा से ऊष्मा ऊर्जा
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (A)

Q. एक बस सीधे रास्ते पर चल रही है और अचानक दाई ओर एक तेज मोड़ लेती है। बस में बैठे यात्री

A. दाईं ओर झुकेंगे
B. आगे की ओर गिरेंगे
C. बाईं ओर झुकेंगे
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (C)

Q. एक संगीत कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा बजाने से पहले, एक सितार वादक तनाव को समायोजित करने की कोशिश करता है और स्ट्रिंग को उपयुक्त रूप से बाँधता है। ऐसा करके वह क्या ठीक करने की कोशिश करता है?

A. अन्य वाद्य यंत्रों की आवृत्ति के साथ सितार स्ट्रिंग की आवृत्ति
B. ध्वनि का आयाम
C. ध्वनि की तीव्रता
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. पदार्थ के एक रूप का कोई निश्चित आकार नहीं होता है, लेकिन इसका एक निश्चित आयतन होता है। पदार्थ के इस रूप का एक उदाहरण है।

A. कार्बन स्टील
B. क्रिप्टन
C. मिट्टी का तेल
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (C)

Q. कुछ धातु ऑक्साइड अम्ल और क्षार के साथ अभिक्रिया कर नमक और पानी बनाते हैं। इन्हें उभयधर्मी ऑक्साइड कहते हैं। उभयधर्मी ऑक्साइड के उदाहरण हैं

A. CuO और ZnO
B. Al2O3 और ZnO
C. Al2O3 और CuO
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (B)

Q. कौन-सी गैस अपने ग्रीनहाउस प्रभाव से ग्लोबल वॉर्मिंग में योगदान करती है?

A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. नाइट्रस ऑक्साइड
C. मीथेन
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (D)

Q. अम्ल धातु कार्बोनेट से अभिक्रिया कर ______ गैस मुक्त करते हैं।

A. H2
B. CO2
C. CO
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (B)

Q. . HOOCCOOH को कौन सा अम्ल कहा जाता है?

A. कार्बोनिक अम्ल
B. ऑक्सेलिक अम्ल
C. ऐसीटिक अम्ल
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर : – (B)

Q. आपको तीन परखनलियाँ दी गई हैं। उनमें से एक में आसुत जल है और अन्य दो में से एक में अम्लीय विलयन तथा दूसरे में क्षारीय विलयन है। इनमें से किसमें लाल लिटमस नीला हो जाएगा ?

A. आसुत जल
B. अम्ल
C. क्षार
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (C)

Q. ऐसीटिक अम्ल की गंध किसके समान होती है ?

Advertisement

A. सिरका
B. टमाटर
C. मिट्टी का तेल
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. शुष्क HCl गैस, शुष्क लिटमस पत्र का रंग क्यों नहीं बदलती ?

A. HCI गैस निर्जलीकरण एजेंट के रूप में कार्य करती है।
B. सूखी HCI गैस की उपस्थिति में नीला लिटमस सूख जाता है।
C. कोई H3O+ आयन मौजूद नहीं होंगे। लिटमस केवल H3O+ आयन की उपस्थिति में रंग बदलता है।
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (C)

Q. हीरे और ग्रेफाइट के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है ?

A. उनकी विद्युत् चालकता समान होती है।
B. उनके पास समान क्रिस्टल संरचना है।
C. उनके पास समान डिग्री की कठोरता है।
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (E)

Q. किसमें परिवर्तन के कारण रंध्र खुलते या बंद होते हैं ?

A. कोशिकाओं में न्यूक्लियस की स्थिति
B. कोशिकाओं की प्रोटीन संरचना
C. कोशिकाओं में पानी की मात्रा
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक /उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (C)

Q. दी गई श्रृंखला में समान पैटर्न का अनुसरण करते हुए लुप्त संख्या ज्ञात कीजिए:
15, 20, 32, 62, 118, 248, ?

A. 428
B. 322
C. 368
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. किसी कूट भाषा में यदि FASTER को 2229212319 लिखते हैं और MONK को 15161412 लिखते हैं, तो GUIDE को इस भाषा में कैसे लिखेंगे?

A. 192019423
B. 212219523
C. 222119522
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (B)

Q. एक आयत का क्षेत्रफल 30 वर्ग से० मी० है और परिमाप 26 से० मी० है। इसकी भुजाएँ (से० मी० में) हैं

A. 10, 3
B. 5, 6
C. 2, 15
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. एक दुकानदार किसी वस्तु पर 10% की छूट देता है जिसका अंकित मूल्य ₹400 है। यदि जी० एस० टी० लेता है, तो उस वस्तु का वह 10% अंतिम मूल्य क्या है ?

A. ₹380
B. ₹400
C. ₹396
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (C)

Q. निम्नलिखित शब्दों को तार्किक और सार्थक क्रम में सजाइए:
1. उपराष्ट्रपति

2. राष्ट्रपति

3. अध्यक्ष

4. प्रधानमंत्री

5. सांसद

(A) 5, 1, 2, 3, 4
B. 4, 2, 1, 3, 5
C. 2, 1, 4, 3, 5
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (C)

Q. रेशमा अपनी संपत्ति का एक-चौथाई एक धर्मार्थ संगठन को देती है और बची हुई संपत्ति को अपने तीन बच्चों में बराबर बाँटती है। प्रत्येक बच्चे को मिलने वाली संपत्ति का भाग है

A. आधा
B. एक-चौथाई
C. दो-तिहाई
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (B)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?

A. प्रत्येक वर्ग एक समचतुर्भुज होता है।
B. प्रत्येक वर्ग एक आयत होता है।
C. प्रत्येक समचतुर्भुज एक समांतरचतुर्भुज होता है।
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (E)
Every square is a rectangle and also rhombus. Every rhombus is a parallelogram. So all statements are correct and none is false.

Q. कुछ सदस्यों के एक परिवार में B कहता है कि R मेरी बहन A की पुत्री है, जो 7 की इकलौती पुत्री है। X, T और Z की संतान है, जो H की दादी / नानी है। K, M की माँ है, जो H की इकलौती बहन है। X अविवाहित है। यदि S, 4 की जीवनसाथी है, तो K का S से किस प्रकार का संबंध है?

A. बहनोई / देवर / साला
B. भाभी / ननद / साली
C. बहनोई / देवर / साला की पत्नी
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (C)

Q. एक पंचायत समिति किस स्तर पर एक पंचायती राज संरचना का संचालन करती है?

A. ब्लॉक स्तरीय निकाय
B. जिला स्तर
C. ग्राम पंचायत स्तर
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. किस समिति ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 को अधिनियमित करने का सुझाव दिया ?

A. विजय केलकर समिति
B. रंगराजन समिति
C. एस० वी० एस० राघवन समिति
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (C)

Q. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
. सूची-I – सूची -II
a. धूसर क्रांति – 1. प्याज का उत्पादन

b. गुलाबी क्रांति – 2. टमाटर और मांस उत्पादन

c. रजत क्रांति – 3. अंडे का उत्पादन

d. लाल क्रांति – 4. उर्वरक (फर्टिलाइज़र)
. a b c d

A. 1 4 2 3
B. 4 1 3 2
C. 3 1 4 2
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (B)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सी पंचवर्षीय योजना, मानव संसाधन विकास पर केन्द्रित थी ?

Advertisement

A. पंचम
B. प्रथम
C. तृतीय
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (E)

Q. किस बजट में वित्त मंत्री ने उदारीकृत विनिमय दर प्रबंधन प्रणाली की घोषणा की?

A. यूनियन बजट, 1993-1994
B. यूनियन बजट, 1991-1992
C. यूनियन बजट, 1992-1993
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (C)

Q. पंचवर्षीय योजना के उद्देश्य निम्नलिखित में से कौन से थे?
1. विकास

2. आधुनिकीकरण

3. आत्मनिर्भरता

4. साहित्य

(A) केवल 1, 2 और 4
B. केवल 1, 3 और 4
C. केवल 2, 3 और 4
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (E)

Q. गरीबी रेखा को निर्धारित करने के लिए कौन-सा संगठन सर्वेक्षण करता है?

A. आर० बी० आइ०
B. एन० एस० एस० ओ०
C. नीति आयोग
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (B)

Q. नमक सत्याग्रह के दौरान बिहार के लोगों ने नमक बनाने के साथ-साथ सरकार के विरुद्ध किस कर का विरोध करने का विकल्प चुना?

A. मलबा
B. हाथी
C. विकास
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक /उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (E)

Q. श्री कृष्ण सिंह द्वारा गठित बिहार की निर्वाचित सरकार ने फरवरी 1938 में किस कारण से इस्तीफा दे दिया?

A. गाँधीजी द्वारा ब्रिटिश के विरुद्ध सत्याग्रह आंदोलन के कारण
B. भारत की आजादी के आंदोलन में भाग लेने के कारण
C. राजनीतिक कैदियों को छोड़ने के कारण
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (C)

Q. क्लोरोफिल सूर्य के प्रकाश के ______ तरंगदैर्ध्य को अवशोषित करता है।

A. लाल और नीले
B. हरे और नीले
C. हरे और लाल
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा मेल सही नहीं है?

A. पर्णवृंत पत्ती को तने से जोड़ता है।
B. आधार के पास शाखाओं के साथ मोटा, कठोर तना पेड़
C. कमजोर तना जो सीधा खड़ा नहीं हो सकता लता
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (B)

Q. सक्शन पुल के कारण पेड़ों में पानी बहुत ऊँचाई तक पहुँच जाता है, जिसका कारण है

A. वाष्पीकरण
B. अवशोषण
C. वाष्पोत्सर्जन
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (C)

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा क्लोरोप्लास्ट का एक लक्षण है, जो उसे स्व-प्रतिकृति के योग्य बनाता है?

A. डी० एन० ए० और आर० एन० ए० दोनों की उपस्थिति
B. केवल डी० एन० ए० की उपस्थिति
C. आर० एन० ए० की अनुपस्थिति
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (A)

Q. शब्द ‘DIARY’ के अक्षरों से कितने शब्द बनाए जा सकते हैं, चाहे उनके अर्थ हों या ना हों ?

A. 24
B. 5
C. 10
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (E)

Q. दिए गए विकल्पों में से लुप्त संख्या को चुनिए :

444937
52?41
583553

(A) 66
B. 56
C. 77
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

Answer – (C)

Q. किसने चंपारण सत्याग्रह के दौरान बिहार में गाँधीजी की जान बचाई थी ?

A. रवीन्द्र पाठक
B. बतक मियाँ
C. हामिद अंसारी
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (B)

Q. असहयोग आंदोलन के दौरान किसने बिहार में किसानों की अगुवाई की?

A. श्री कृष्ण सिंह
B. स्वामी विद्यानंद
C. राज कुमार शुक्ल
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक/उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (B)

Q. प्रथम बार संघर्ष के तरीकों के रूप में स्वदेशी एवं बहिष्कार किसके दौरान अपनाए गए थे?

A. होम रूल आंदोलन
B. साइमन कमीशन के भारत आगमन
C. बंगाल विभाजन
D. उपर्युक्त में से एक से अधिक /उपर्युक्त में से कोई नहीं

उत्तर: – (C)

आपको यह पोस्ट कैसा लगा आप कमेंट करके जरुर बताये |

कृपया शेयर जरुर करें -