Samanya Gyan MCQ Questions in Hindi

Samanya Gyan MCQ Questions in Hindi : सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न सभी प्रतियोगिता परीक्षा में पूछे जाते है |samanya gyan से आप किसी भी राज्य के महत्वपूर्ण तथ्यों को जान पाएंगे | सभी महत्वपूर्ण प्रश्न आपके परीक्षाओ के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा | सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, State PCS, Bank PO/Clerk, SSC ,BPSC TRE ,REET, TET, CTET, TGT, PGT और अन्य परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। सामान्य ज्ञान के प्रश्नों का अभ्यास कर आप आने वाले आगामी परीक्षाओ में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते है । इस पोस्ट के माध्यम से हमारे द्वारा आपको प्रतियोगिता परीक्षाओ में संभावित प्रश्नों के अभ्यास कर अच्छे मार्क प्राप्त कर सकते है |

Advertisement

इस टॉपिक में सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का जिक्र किया गया है जो आपके परीक्षाओ के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा |सामान्य ज्ञान से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर जो हर बार परीक्षाओं में पूछे जाते है |किसी भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो सामान्य ज्ञान के प्रश्न का अभ्यास जरुर करे |सामान्य ज्ञान के प्रश्न सभी परीक्षाओ के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए इस विषय में आपकी पकड़ होना अत्यंत आवश्यक है | आप इस पोस्ट में सामान्य ज्ञान से सम्बंधित प्रश्न और उत्तर सभी परीक्षाओ के लिए पढेंगे |

Samanya Gyan MCQ Questions in Hindi

Samanya Gyan MCQ Questions in Hindi

Q. ‘विश्व खुशहाली सूचकांक – 2022’ के अनुसार भारत कौन-से स्थान पर है ? 

(A) 136 वाँ
(B) 110 वाँ
(C) 140 वाँ
(D) 130 वाँ

उत्तर :- A

2024 में भारत 126वें स्थान पर है जबकि चीन 60वें, नेपाल 93वें, पाकिस्तान 108वें, म्यांमार 118वें, श्रीलंका 128वें और बांग्लादेश 129वें स्थान पर है |

Q. शिक्षा का अधिकार मौलिक अधिकारों सम्मिलित किया गया

(A) 103 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019 के द्वारा
(B) 93 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2005 के द्वारा
(C) 86 वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2002 के द्वारा
(D) 71वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के द्वारा

उत्तर :- C

Q. दो या दो से अधिक राज्यों के लिये एक संयुक्त लोक सेवा आयोग बनाया जा सकता है

A. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा
B. संबंधित राज्यों के निवेदन पर संसद द्वारा
C. राज्यसभा द्वारा
D. लोकसभा द्वारा

उत्तर :- B

Q. सूची – I को सूची – II से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये।
सूची-I (दिवस) – सूची-II (घटना/अवसर)

A. अप्रैल 18 – 1. अन्तर्राष्ट्रीय बाघ दिवस
B. मई 22 – 2. विश्व विरासत दिवस
C. जुलाई 29 – 3. विश्व मिट्टी दिवस
D. दिसम्बर 5 – 4. अन्तर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस
कूट:
. A B C D

A. 4 3 2 1
B. 1 2 3 4
C. 2 4 1 3
D. 3 2 1 4

उत्तर :- C

Q. ‘संविधान की मूल संरचना’ की अवधारणा सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किस वाद में प्रतिपादित की गई थी ?

Advertisement

A. केशवानन्द भारती बनाम केरल राज्य – 1973 में
B. गोलकनाथ बनाम पंजाब राज्य – 1967 में
C. चित्रलेखा बनाम मैसूर राज्य – 1964 में
D. युसुफ बनाम बम्बई राज्य – 1954 में

उत्तर :- A

Q. निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिये तथा उनको कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिये।
I. गदर पार्टी की स्थापना
II. चिटगाँव शस्त्रागार छापा
III. बर्लिन में ‘इंडियन इंडिपेनडेंस कमेटी’ की स्थापना
IV. केन्द्रीय एसेम्बली बम काण्ड
नीचे दिये गये कूट से सही उत्तर का चयन कीजिये :
कूट :

A. III, I, IV तथा II
B. I, III, IV तथा II
C. I, III, II तथा IV
D. III, I, II तथा IV

उत्तर :- B

Q. भारत के नियन्त्रक महालेखा परीक्षक का आडिट रिपोर्ट का परीक्षण करती है

A. लोक लेखा समिति
B. लोक उपक्रम समिति
C. प्राक्कलन समिति
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं
उत्तर :- A

Q. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जनपद में अवस्थित है ?

A. बहराइच
B. लखीमपुर खीरी
C. पीलीभीत
D. सीतापुर

उत्तर :- B

Q. सल्फा ड्रग, निम्नलिखित में से, किस प्रकार की औषधी है ?

A. प्रतिरोधी
B. पीड़ाहारी
C. ज्वरनाशी
D. प्रतिजीवाणुक
उत्तर :- D

Q. प्रथम अन्तरिम राष्ट्रीय सरकार की घोषणा की गई थी

A. 25 अगस्त 1946 को
B. 24 अगस्त 1946 को
C. 23 अगस्त 1946 को
D. 22 अगस्त 1946 को

उत्तर :- B

Q. जलियांवाला बाग हत्याकाण्ड के विरोध में किसने ब्रिटिश सरकार की ‘नाइटहुड’ की उपाधि को लौटा दिया था ?

A. मु. अली जिन्ना
B. रविन्द्रनाथ टैगोर
C. रामेश्वर सिंह
D. शंकरन नायर
उत्तर :- B

Q. ‘सत्यशोधक समाज’ के संस्थापक कौन थे जिनका प्राथमिक ज़ोर सत्य की खोज पर था ?
1. ताराबाई शिन्दे
B. एम. जी. रानाडे
C. ज्योतिबा फुले
D. राजा राम मोहन राय
उत्तर :- C

Q. भारत में किस धार्मिक समूह का सर्वाधिक भाग नगरीय है ?

(A) हिन्द
(B) बौद्ध
(C) ईसाई
(D) जैन

उत्तर :- D

Q. निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश स्थल रुद्ध है ?

(A) उरुग्वे
(B) सुरीनाम
(C) पेरु
(D) बोलीविया

उत्तर :- D

कृपया शेयर जरुर करें -

Leave a Comment