पर्यायवाची शब्द हिंदी में पढ़ें | Synonyms in Hindi | समानार्थी शब्द, हिन्दी व्याकरण

पर्यायवाची शब्द से बहुत सारे प्रश्न उत्तर सरकारी प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाते हैं | जिन शब्दों के अर्थ में समानता होती है, उन्हें पर्यायवाची शब्द या समानार्थी शब्द कहते है। या किसी शब्द-विशेष के लिए प्रयुक्त समानार्थक शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको आपको हिंदी पर्यायवाची शब्द (Paryayvachi Shabd Hindi) के बारे में बता रहे हैं | इसलिए इस पोस्ट को पूरा देखें और पर्यायवाची शब्द की तैयारी कर परीक्षा में अच्छे नंबर लायें |

Advertisement

Paryayvachi shabd (पर्यायवाची शब्द) हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। जिस तरह हम हिंदी व्याकरण में हम और विषय पढ़ते हैं उसी तरह पर्यायवाची शब्द भी हमें पढना है | आज इस पोस्ट में हम विभिन्न परीक्षायों में पूछे जाने वाले पर्यायवाची शब्द को देखेंगे | पर्यायवाची शब्द को अंग्रेज़ी में ‘Synonym’ कहते हैं। इसलिये पर्यायवाची शब्द Paryayvachi Shabd की इस पोस्ट में दी गयी जानकारी को पूरा पढ़ें | तो चलिये शुरू करते हैं|

Paryayvachi Shabd in Hindi

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

अर्थ की समानता व्यक्त करने वाले शब्दों के समूह को पर्यायवाची शब्द कहते हैं| किसी भी भाषा में पर्यायवाची शब्द का बहुत महत्व होता है किन्तु किसी शब्द के प्रत्येक पर्यायवाची शब्द का प्रयोग समान अर्थ में नहीं होता है|

उदाहरण के लिए सौ के पर्यायवाची शब्द सैकड़ा, सदी, शताब्दी, शतक आदि हैं। सैकड़ा ‘सौ वस्तुओं का समूह’ होता है। और ‘सौ वर्षों के समूह’ को सदी कहा जाता है। सदी को शताब्दी और शती भी कहा जाता है। जबकि शतक का आशय ‘सौ अंकों के समूह’ से होता है।

महत्वपूर्ण पर्यायवाची शब्द

Advertisement

अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ से पर्यायवाची शब्द

  • अंक – चिन्ह, निशान, प्रतीक, पहचान
  • अंग – काया, शरीर, गात, बदन तन, वपु, देह
  • अंश – भाग, हिस्सा, भंग, अवयव, खण्ड, सोपान
  • अग्नि – धनञजय, जातवेद, हुताशन, कृषानु, रोहिताश्व, आग, अनल, पावक,
  • अचल – गिर, शैल, नग, महिधर, आद्रि
  • आँख – लोचन, नयन, नेत्र, दृग्, आक्ष, चक्षु, दीदा, विलोचन
  • आँगन – अँगना, अजिर, प्रांगण, अँगनाई
  • आँचल – पल्ला, छोर, दामर, कोना, कोर
  • आँसू – अश्रु, नेत्रनीर, नयनजल, नेत्रवारि, नयन-नीर
  • आकर्षण – दिलकशी, खिंचाव, विमोहन, सम्मोहन, प्रभावकारी
  • इच्छा – अभिलाषा, आकांक्षा, कामना, लालसा, उत्कण्ठा, रूचि, ईप्सा, अभीप्सा, चाहत, मनोरथ
  • इच्छुक – अभिलाषी, लालायित, आतुर, उत्सुक, उत्कण्ठित
  • इठलाना – शेखी मारना, ऐंठना, इतराना, शान दिखाना
  • इनकार – प्रत्याख्यान, अनगीकार, निषेध, अस्वीकृति
  • इनाम – उपहार, पुरस्कार पारितोषिक
  • ईख – गन्ना, ऊख, रसडण्ड, रसाल, पैंडी, रसद
  • ईधन – जलावन, जलाने की लकड़ी, कण्डा, जरनी
  • ईदृश – इस प्रकार, इस तरह, ऐसे, इस रीति से
  • ईप्सा – चाह, अभिलाषा, इच्छा, अभीप्सा
  • ईमानदारी – निष्कपटता, निश्छलता, सदाशयता
ऊँ
  • उकसाना – उभारना, उत्तेजित करना, उद्बाधित करना
  • उग्र – प्रबल, तेज, प्रचण्ड
  • उचित – ठीक, सीचीन, मुनासिब, संगत, वाजिब, उपयुक्त
  • उजाड़ – निर्जन, वीरान, बियाबान, सुनसान, बरबाद, खण्डहर
  • उजड़ – अभद्र, धृष्ट, लण्ड, गंवार, अक्खड़, उद्धत, लम्पट
  • ऊँचा – उच्च, उत्तुंग, बुलन्द, ऊर्ध्व, ऊपर, तुंग, उन्नत, गगनचुम्बी
  • ऊँट – लम्बोष्ठ, महाग्रीव, उष्ट्र
  • ऊँघ – तन्द्रा, ऊँचाई, झपकी, अर्द्धनिद्रा, अलसाई
  • ऊर्जा – शक्ति, ओज, स्फूर्ति
  • ऊधम – उपद्रव, उत्पाद, हुल्लड
  • ऋक्ष  – रीक्ष/ऋछ, भालू
  • ऋचा – स्तोत्र, वेदमन्त्र
  • ऋच्छरा – गणिका, वेश्या, रण्डी, तवायफ़, चंचला, तमाशबीन
  • ऋजु – सीधा, सुगम, सरल, सहज
  • ऋद्ध – अनोखा, समृद्ध, सम्पन्न, भरा हुआ
  • एक – अनोखा, अद्वितीय अनुपम, प्रथम
  • एकता – समान, एकजैसा, एकरूप, समरूप, अभित्र, मेल
  • एकाग्र – एकमना, मनोयोगी, एक चित्त,
  • एकसान – स्थिर अनुग्रह, कृतज्ञता, आभार
  • एषणा – देखें-‘इच्छा’।
  • ऐंठ – अकड़, ठसक, घमण्ड, गर्व
  • ऐंठन – मरोड़, बल, तनाव, अकड़न, उमेठन, घुमाव
  • ऐक्य – एकत्व, मेल, एका, एकता
  • ऐबी – दुष्कर्मी, बुरा, खोटा, दुष्ट, शैतान
  • ऐश्वर्य – वैभव, सम्पदा, सम्पन्नता, समृद्धि, श्री, सम्पत्ति
  • ओठ – होंठ, अधर, ओष्ठ, दन्तच्छद, रदच्छद
  • ओछा – कमीना, छिछोर, टुच्चा, क्षुद्र, हलका
  • ओज – बल, ताक़त, जोर, दम, पराक्रम, वीर्य, शक्ति
  • ओझल – अन्तर्धान, अदृश्य, लुप्त, गायब, तिरोहित, विलुप्त
  • ओस – तुषार, हिमकण, हिमसीकर, हिमबिन्दु, तुहिनकण
 
  • औंगा – गूंगा, वाक्विहीन, वाणीहीन
  • औघर – अनगढ़, अटपट, अण्डबण्ड, असुन्दर
  • औदात – श्वेत, गौर, शुक्ल, सफ़ेद, धौला
  • औदास्य – उदासीनता, वैराग्य, अनिच्छा, मनोमालिन्य
  • औरत – स्त्री, वामा, महिला, वनिता, रमणी, अंगना।

क, ख, ग, घ, ङ से पर्यायवाची शब्द

  • कंगाल – निर्धन, दरिद्र, अंकिंचन, गरीब
  • कंचन – सुवर्ण, सोना, स्वर्ण
  • कई – नाना, अनेक, विविध, एकाधिक, कई-एक
  • कटाक्ष  – व्यंग्य, आक्षेप, छींटाकशी
  • कण्ठ – ग्रीवा, गला, शिरोधरा
  • खग – विहग, विंहग, पक्षी, चिड़िया, पंछी, शकुनि
  • खम्भा –  थम्भ, स्तम्भ, स्तूप
  • खल – दुष्ट, अधम, पामर, नीच, शठ, दुर्जन, कुटिल
  • खंजन – सारंग, नीलकंठ, खड़रिच।
  • खोज – अन्वेषण, शोध, आविष्कार, अनुसंधान।
  • गंगा – भगीरथी, सुरसरि, देवसरि, त्रिपथगा
  • गणेश – विनायक, एकदन्त, गजानन, गणाधि, लम्बोदर
  • गर्भाशय – गर्भ, पेट, बच्चेदानी, उदर, जठर
  • गरूण – खगेश, पन्नागारि, उरगारि, हरियान, वातनेय
  • गाय – गौरी, गऊ, गइया, धेनु, भद्रा, गो, सुरभी
  • घड़ा – घट, कलश, कुम्भ, गगरा, मटका, गगरी
  • घिनौना – घृण्य, घृणास्पद, गर्हित, वीभत्स, गन्दा, घृणित
  • घुमक्कड़ – रमता, सैलानी, पर्यटक, विचरणशील
  • घन – बादल, वारिद, मेघ, वारिधर, जलधर।
  • घर – देखें ‘गेह’।

यह भी पढ़े :-

👉🏿बिहार सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन | Bihar General Knowledge 2023

👉🏿Computer one Liner Most Important MCQ | कंप्यूटर के वन लाइनर महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी

👉🏿सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण के नोट्स पढ़े | Hindi Vyakaran

च, छ, ज, झ,ञ से पर्यायवाची शब्द

  • चक्षु – आंख, नयन, नेत्र दृग, लोचन, अक्षि
  • चन्दन –  मलय, दिव्यगन्ध, हरिगन्ध, दारूसार, मलयज
  • चन्द्रमा – निशानाथ, इन्दु, शशि, शशांक, सुधाकर
  • चपला – विद्युत, बिजली, दामिनी, तड़ित
  • चांदी – रजत, रूपक, रूपा, रौप्य, गातरूप, चन्द्रहास
  • छलांग – उछाल, फाँद, चौकड़ी, उछलकूद
  • छोह – ममता, स्नेह-प्रेम, प्यार, मोहब्बत, प्रेम, स्नेह, दुलार
  • छाती – उर, वक्ष, वक्षस्थल, सीना
  • जगत् – विश्व, संसार, भव, जग, लोक
  • जमुना – सूर्यतनया, सूर्यसुता, कालिन्दी, अर्कजा, तरणिजा, कृष्णा
  • जल – तोय, पानी, वारि, नीर, सलिल, अम्बु, पय, जीवन
  • जानकी – सीता, वैदेही, जनकसुता, जनकतनया, जनकात्मजा
  • जीव – प्राणी, जीवधारी, जीवनधारी
  • झंझट – व्यर्थ का झगड़ा, टंटा, बखेड़ा, प्रपंच
  • झँपना – ढंकना, छुपना, आड़ में होना
  • झकोर – हवा का झोंका, झटका, झोंका
  • झरना – प्रताप, निर्झर, स्त्रोत, उत्स, प्रस्त्रवण
  • झल – दाह, जलन, आंच

 

ट, ठ, ड, ढ़, ण से पर्यायवाची शब्द

  • टक्कर – ठोकर, भिड़न्त, संघट्ट, समाघात, धक्का
  • टीका – व्याख्या, भाष्य, वृत्ति, भाषान्तरण, विवृत्ति
  • टेढा – वक्र, बलदारन, कुटिल, टेढ़ा-मेढ़ा, तिरछा
  • ठग – वंचक, प्रतारक, अड़ीमार, प्रवंचक, जालसाज़
  • ठगी – प्रतारणा, वंचना, मायाजाल, फरेब, जालसाज़ी
  • ठिठोली – मज़ाक, उपहास, फबती, व्यंग्य व्यंग्योक्ति
  • ठौर – स्थान, जगह, स्थल, ठिकाना
  • डर – भय, खौफ, त्रास, भीति, आतंक।
  • डरावना – भंयकर, भयानक, भयावह, दहशतनाक
  • डाकू  – दस्यु, लुटेरा, लुण्ठित, बटमारा डकैत
  • डोरी – जेवरी, सुतली, तनी, रस्सी, डोर
  • डीलडौल – रूप, आकृति, बनावट, रचना, गठन गढ़न
  • ढंग – रीति, तरीका, विधि, मुक्ति, उपाय तदबीर
  • ढिठाई – धृष्टता, बेशरमी, अशिष्टता, गुस्ताखी, अविनय
  • ढेर – जमाव, अम्बार, राशि, ओघ
  • ढोंगी – पाखण्डी, बगुलाभगत, रंगासियार, कपटी, छली

त, थ, द, ध, न से पर्यायवाची शब्द

Advertisement
  • तत्पर – तैयार, उद्यत, मुस्तैद, कटिबद्ध, सन्नद्ध
  • तन्मय – लीन, मग्न, तल्लीन, ध्यानमग्न, लवलीन
  • तालाब – सर, जलाशय, कासार, ताल, सरसी, छद
  • तिरस्कार – उपेक्षा, अपमान, निरादर, बेइज्जती, अवमानना, अवहेलना
  • तीखा – तीक्ष्ण, तेज़, पैना, प्रखर
  • थकान – थकावट, थकन, श्रान्ति, क्लान्ति
  • थपेड़ा – चपेटा, थप्पड़, झापड़, चांटा
  • थोथा  – पोला, खाली, खोखला, रिक्त, छूछा
  • थल – अन्त, हद, छोर, सिरा, सीमा

 

  • दंग  – चकित, विस्मित, हक्का-बक्का, हैरान, आश्चर्यचकित
  • दंगा – उत्पात, उपद्रव, झगड़ा, फ़साद
  • दण्ड – हज़ाना, जुर्माना, सज़ा, शासन, अर्थदण्ड
  • दरार – कटाव, चीर, फटाव, फटन, कटान
  • द्वेष – विरोध, दुश्मनी, खार, शत्रुता, बैर
  • धनुष – पिनाक, चाप, शरसन, कमान।
  • धीर – सहनशील, सहिष्णु, तितिक्षु।
  • धूर्त्त – दुष्ट, खल, शठ, ठग।
  • नदी – स्त्रोतस्विनी, लहरी, अपगा, निम्नगा, तरिणी
  • नमक – लवण, लान, समरस, नोन
  • नश्वर – विनाशी, नाशवान्, मरणशील, नाशाधीन, अनित्य
  • निजी – व्यक्तिगत, खुद का, स्वकीय, अपना
  • नित्य – शाश्वत्, अमर, अविनाशी, अमर्त्य, अनश्वर, सदा

प, फ, ब, भ, म से पर्यायवाची शब्द

  • पंक – कीचड़, कीच, कर्दम
  • पंकिल – गन्दला गन्दा, मैला, मलिन
  • पकड़ना – कैद करना, बंदी बनाना, गिरफ्तार, करना
  • पक्षी – पंछी, द्विज्, अण्डज, विहग, खग, विहंग, शकुनि, पतंग
  • पटु – दक्ष, प्रवीण, निपुण, कुशल, होशियार, निष्णात, चतुर
  • फणीन्द्र – शेषनाग, वासुकि, उरगाधिपति, सर्पराज, नागराज
  • फणी – सर्प, सांप, फणिधर, नाग, उरग
  • फूल – कुसुम, सुमन, प्रसून, पुष्प, लतान्त, पुहुप
  • बगीचा – बाग, वाटिका, उद्यान, उपवन
  • बचपन – बालपन, लड़कपन, लड़कई, बाल्यावस्था, बचपना
  • बलात्कार – शीलभंग, सतीत्वहरण, बलात्सम्भोग, शीलहरण, शीलाघात
  • बाण – तीर, तोमर, विशिख, नाराच, शर, इषु, सायक
  • बालिका –  बाला, कन्या, बच्ची, लड़की
  • भर्त्सना – कुत्सा, दुत्कार, झिड़की, डॉट-डपट, फटकार, निन्दा
  • भाल – ललाट, कपाल, माथा, मस्तक
  • भेदी – जासूस, भेदिया, गुप्तचर, दूत
  • भ्रमर – मधुकर, मधुप, अलि, भृग, भौंरा, मधुराज
  • भ्रष्ट – दुष्ट, पाजी, लुच्चा, बदमाश लफंगा, लम्पट

 

  • महादेव – शिव, शंकर, हर, महेश, गिरीश, त्रिलोचन, भूतनाथ
  • महिमा – गरिमा, माहात्म्य, गौरव, बड़ाई, महत्ता
  • मेघ – धराधर, घन, जलचर, वारिद, जीमुत, बादल
  • मोक्ष – मुक्ति, निर्वाण, कैवल्य, अपवर्ग, परमपद
  • मौलिक – वास्तविक, असली, आधारभुत, बुनियादी

यह भी पढ़े :-

👉🏿भारतीय इतिहास के 500+ वन लाईनर प्रश्न उत्तर |Indian History 500+ One Liner

👉🏿भारत एवं विश्व भूगोल के 500+ वन लाईनर प्रश्न उत्तर देखे | 500+ Indian Geography One Liner

👉🏿सामान्य ज्ञान के महत्वपूर्ण प्रश्नोतरी जरुर पढ़े | GK Questions and Answers

य, र, ल, व, श, श्र, ष, स , ह से पर्यायवाची शब्द

  • यम – सूर्यपुत्र, जीवनपति, अन्तक, धर्मराज, शमन, कीनास
  • यमुना – कालिन्दी, अर्कजा, रवितनया, कृष्णा, जमुना कालगंगा
  • याचना  – निवेदन, प्रार्थना, विनय, अर्ज, विनजी
  • युक्त – संलग्न, संयुक्त, जुड़ाहुआ, लगा हुआ
  • युद्धभूमि – युद्धक्षेत्र, समरक्षेत्र, रणक्षेत्र रणस्थान, युद्ध का मैदान
  • रंक – दरिद्र, कंगाल, अकिञचन, निर्धन, धनहीन
  • रक्त – लोहित, लोहू, शोणित, खून, रूधिर
  • रक्तपात  – मार-काट, खून-खराबा, लड़ाई-झगड़ा
  • रश्मि – कर, अंशु, मयूख, मरीच, किरण
  • राजा  – नृप, नृपति, भूप, महीप, नरेश, नरपति, भूपति

 

  • लक्ष्मण – सुमित्रापुत्र, लखन, शेषावतार, रामानुज, सौमित्र
  • लक्ष्मी  – श्री, कमला, रमा, इन्दिरा, समुद्रजा हरिप्रिया
  • लज्जा –  शर्म, हया, ब्रीड़ा, संकोच, लाज
  • लालसा – लोभ, अभिलाषा, लालच, लिप्सा, तृष्णा
  • लोहा – आयस, सार, लौह, फौलाद, अश्मसार
  • वंश –  कुल, घराना, खानदान
  • वक्ता – व्याख्याता, भाषणकर्ता, वाचक, प्रवक्ता
  • वन – अरण्य, कानन, अटवी, विपिन, जंगल, कान्तार
  • वर्षा – पावस, बरसात, वर्षाकाल, चौमासा, वर्षा, मेह, बारिश
  • विधवा – पतिहीना, अनाथा, राँड़, पतिविहीना, पतिरहिता
श/श्र
  • श्रृंगार  – भूषा, साजसज्जा, रूपसज्जा, सिंगार, सजावट
  • श्रमिक  – मेहनतकश, मजदूर, कामगार, श्रमजीवी
  • श्रेष्ठ –  मुख्य, प्रधान, उत्कृष्ट, सर्वोपरि, विशिष्ट
  • शैली – प्रणाली, ढंग, विधि, रीति, परिपाटि
  • शत्रु – रिपु, दुश्मन, अरि।
  • शराब – सुरा, मद्य, मदिरा, हाला।
  • षण्ड – हिजड़ा, जनखा, नामर्द, नपुंसक
  • षट्कोण – षड्कोणीय, षड्कोण, छःकोना

 

  • संहार – बरबादी, समाप्ति, अन्त, नाश, ध्वंस, विध्वंस
  • समता – तुल्यता, बराबरी, समत्व, सादृश्य, साम्य, समानता
  • सान्त्वना – दिलासा, आश्वासन, ढाढस
  • साफ – स्वच्छ, उजला, निर्मल, उज्जवल, शुक्ल, श्वेत, पवित्र
  • संग्रह – संचय, संकलन, जमाव, एकत्र, एकट्ठा
  • हंस  – मराल, सरस्वतीवाहन, मुक्तभुक
  • हत्या  – खून, कत्ल, वध, जीवघात
  • हिरण –  मृग, सारंग, हरिण, सुरभी, कुरंग, चितल
  • हनुमान – पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, मारुतिनन्दन,

क्ष से पर्यायवाची शब्द

क्ष
  • क्षमारहित –अक्षम, अशक्त, असमर्थ, क्षमाशून्य।
  • क्षमाशील – क्षम, क्षमी, क्षमावान, क्षमित, क्षमिता, तितिक्षु, प्रभूष्णु, शक्त, शान्तियुक्त, सह, सहन, सहिष्णु।
  • क्षत्राणी – क्षत्राणी, क्षत्रिय पत्नी, क्षत्रिया, क्षत्रियाणी, क्षत्रियी, क्षत्री पत्नी, महारानी, राजपत्नी, रानी, वीरपत्नी, वीरमाता, वीरस्नुषा, वीरा ।
  • क्षण – अदिष्ट, अवसर, उत्सव, काल, घड़ी, छन, छिन, मौका, दण्ड, निमेष, प्रसंग, पल, बेला, मुहूर्त, वक्त, विरियाँ, समय भाग ।
  • क्षत – आघात, काटना, क्षति, घायल, घाव, जख्म, नाश, पीड़ित, मारना, फोड़ा, व्रण ।
  • क्षत्रिय – क्षत्र, क्षत्री, द्विजलिंगी, नाभि, नृप, पार्थिव, बाहुज, मूर्द्धक, मूद्र्धाभिषिक्त, राजन्य, राजा, वर्म, विराज, विराट, वीर, सार्वभौम।
  • क्षितिज – अंबरांत, अंबरारंभ, आकाश, आकाश रेख, आकाश षीर्ष, उत्कर्ष, उफुक, उर्ध्वबिन्दु, केंचुआ, खमध्य, खस्वस्तिक, चक्षुपथ, चरमबिन्दु, चोटी, ध्वनिगाही आकाश, नभशीर्ष, निकट आकाश, पराकाष्ठा, पराकोटि, पृथ्वीय आकाश, मंगल ग्रह, दिगंत, दिशान्त, दिशामण्डल, नरकासुर, पेड़, वातावरण, वियत, वृक्ष, शफ़क, शब्दवाही आकाश, शिरोबिन्दु, शीर्षाकाश, सुबिन्दु।
  • क्षति – क्षय, घाटा, नाश, हानि, नुकसान।
  • क्षण – भंगुर अनित्य, अस्थिर, क्षणिका, नश्वर, नाशवान।
  • क्षीण – अल्प, कमजोर, कृष, क्षाम, थोड़ा, दुबला-पतला, बलहीन, बारीक, सूक्ष्म ।
  • क्षमता – ताकत, पहुँच, बल, शक्ति, सामर्थ्य,योग्यता।
  • क्षय – अतिरोग, ऊष्मा, गदाग्रणी, छई, तपेदिक, दिक, नृपामय, यक्ष्मा, राज्यक्षमा, रोगराज, शोष।
  • क्षर – अज्ञान, जल, जीवात्मा, नाशवान्, मेघ, शरीर।
  • क्षिति – आवास, क्षय, गोरोचन, जगह, पृथ्वी, प्रलय-काल ।

सरल पर्यायवाची के उदाहरण

Advertisement
Sr.शब्दपर्यायवाची
1.अग्नि आग, अनल, पावक, दहन, वह्नि, कृशानु
2.अपमान अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार
3.अलंकार आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर
4.अहंकार दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान
5.अमृत सुधा, अमिय, पीयूष, सोम, मधु, अमी
6.असुर दैत्य, दानव, राक्षस, निशाचर, रजनीचर, दनुज, रात्रिचर, तमचर
7.अतिथि मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना
8.अनुपम अपूर्व, अतुल, अनोखा, अदभुत, अनन्य
9.अर्थ धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा
10.अश्व हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, बाजि, सैन्धव
11.अंधकार तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा
12.आम रसाल, आम्र, सौरभ, मादक, अमृतफल, सहुकार
13.आग अग्नि, अनल, हुतासन, पावक, दहन, ज्वलन, धूमकेतु, कृशानु, वहनि, शिखी, वह्नि
14.आँख लोचन, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि
15.आकाश नभ, गगन, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श
16.आनंद हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रमोद, उल्लास
17.आश्रम कुटी, विहार, मठ, संघ, अखाडा
18.आंसू नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु
19.आत्मा जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण
20.इच्छा अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट
21.इन्द्र सुरेश, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत,यासव
22.इन्द्राणि इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी
23.ईश्वर परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता
24.उपवन बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, गुलशन
25.उक्ति कथन, वचन, सूक्ति
26.उग्र प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट
27.उचित ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य
28.उच्छृंखल उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी
29.उजड्ड अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश
30.उजला उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल
31.उजाड जंगल, बियावान, वन
32.उजाला प्रकाश, रोशनी, चाँदनी
33.उत्कष समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान
34.उत्कृष्ट उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा
35.उत्कोच घूस, रिश्वत
36.उत्पति उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, उदय
37.उद्धार मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, रिहाई
38.उपाय युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, प्रयत्न
39.ऊधम उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी
40.ऐक्य एकत्व, एका, एकता, मेल
41.ऐश्वर्य समृद्धि, विभूति
42.ओज तेज, शक्ति, बल, वीर्य
43.ओंठ ओष्ठ, अधर, होठ
44.औचक अचानक, यकायक, सहसा
45.औरत स्त्री, जोरू, घरनी, घरवाली
46.ऋषि मुनि, साधु, यति, संन्यासी, तत्वज्ञ, तपस्वी
47.कच बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह
48.कमल नलिन, अरविन्द, उत्पल, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर
49.कबूतर कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल
50.कामदेव मदन, मनोज, अनंग, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ
51.कण्ठ ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा
52.कृपा प्रसाद, करुणा, दया, अनुग्रह
53.किताब पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक
54.किनारा तीर, कूल, कगार, तट
55.कपड़ा चीर, वसन, पट, अंशु, कर, मयुख, वस्त्र, अम्बर, परिधान
56.किरण ज्योति, प्रभा, रश्मि, दीप्ति, मरीचि
57.किसान कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता
58.कृष्ण राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, गिरधारी
59.कान कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट
60.कोयल कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया
61.क्रोध रोष, कोप, अमर्ष, कोह, प्रतिघात
62.कीर्ति यश, प्रसिद्धि
63.खग पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू
64.खंभा स्तूप, स्तम्भ, खंभ
65.खल दुर्जन, दुष्ट, घूर्त, कुटिल
66.खून रक्त, लहू, शोणित, रुधिर
67.गज हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल
68.गाय गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, रोहिणी
69.गंगा देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी,त्रिपथगा
70.गणेश विनायक, गजानन, गौरीनंदन, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय, एकदन्त
71.गृह घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आलय, आवास, निलय, मंदिर
72.गर्मी ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ
73.गुरु शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय
74.घट घड़ा, कलश, कुम्भ, निप
75.घर आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन
76.घृत घी, अमृत, नवनीत
77.घास तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद
78.चरण पद, पग, पाँव, पैर, पाद
79.चतुर विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य
80.चंद्रमा चाँद, हिमांशु, इंदु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम,मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि
81.चाँदनी चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई
82.चाँदी रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास
83.चोटी मूर्धा, शीश, सानु, शृंग
84.छतरी छत्र, छाता, छत्ता
85.छली छलिया, कपटी, धोखेबाज
86.छवि शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा
87.छानबीन जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण
88.छैला सजीला, बाँका, शौकीन
89.छोर नोक, कोर, किनारा, सिरा
90.जल अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय
91.जगत संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन
92.जीभ रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान
93.जंगल विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप
94.जेवर गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल
95.ज्योति आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि
96.झूठ असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत
97.टक्कर मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला
98.टहलुआ नौकर, सेवक, खिदमतगार
99.टाँग पाँव, पैर, टंक
100.टीका तिलक, चिह्न, दाग, धब्बा
101.टोना टोटका, जादू, यंत्रमंत्र, लटका
102.ठंढ ठंड, शीत, सरदी
103.ठग छली, धूर्त, धोखेबाज
104.ठाँव स्थान, जगह, ठिकाना
105.ठिंगना बौना, वामन, नाटा
106.ठीक उपयुक्त, उचित, मुनासिब
107.ठेठ निपट, निरा, बिल्कुल
108.डंडा सोंटा, छड़ी, लाठी
109.डाली भेंट, उपहार
110.ढब ढंग, रीति, तरीका, ढर्रा
111.ढाँचा पंजर, ठठरी
112.ढील शिथिलता, सुस्ती, अतत्परता
113.ढूँढ खोज, तलाश, छानबीन
114.ढोर चौपाया, मवेशी
115.तरुवर वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप
116.तलवार असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, चन्द्रहास
117.तालाब सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग
118.तीर शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक
119.थोड़ा अल्प, न्यून, जरा, कम
120.थाती जमापूँजी, धरोहर, अमानत
121.थाक ढेर, समूह
122.थप्पड़ तमाचा, झापड़
123.थंभ खंभ, खंभा, स्तम्भ
124.दास सेवक, नौकर, चाकर, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर
125.दधि दही, गोरस, मट्ठा, तक्र
126.दरिद्र निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन
127.दिन दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न
128.दीन ग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल
129.दीपक दीप, दीया, प्रदीप
130.दुःख पीड़ा,कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, शोक, खेद, पीर, लेश
131.दूध दुग्ध, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य
132.दुष्ट पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर
133.दाँत दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर
134.दर्पण शीशा, आरसी, आईना, मुकुर
135.दुर्गा चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा
136.देवता सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, लेख, अजर, विबुध
137.देह काया, तन, शरीर, वपु, गात
138.धन दौलत, संपत्ति, सम्पदा, वित्त
139.धरती धरा, धरती, वसुधा, ज़मीन, पृथ्वी, भू, भूमि, धरणी, वसुंधरा, अचला, मही, रत्नवती, रत्नगर्भा
140.धनुष चाप्, शरासन, कमान, कोदंड, धनु
141.नदी सरिता, तटिनी, सरि, सारंग, जयमाला, तरंगिणी, दरिया, निर्झरिणी
142.नया नूतन, नव, नवीन, नव्य
143.नाव नौका, तरणी, तरी
144.पवन वायु, हवा, समीर, वात, मारुत, अनिल, पवमान, समीरण, स्पर्शन
145.पहाड़ पर्वत, गिरि, अचल, शैल, धरणीधर, धराधर, नग, भूधर, महीधर
146.पक्षी खेचर, दविज, पतंग, पंछी, खग, चिडिया, गगनचर, पखेरू, विहंग, नभचर
147.पति स्वामी, प्राणाधार, प्राणप्रिय, प्राणेश, आर्यपुत्र
148.पत्नी भार्या, वधू, वामा, अर्धांगिनी, सहधर्मिणी, गृहणी, बहु, वनिता, दारा, जोरू, वामांगिनी
149.पुत्र बेटा, आत्मज, सुत, वत्स, तनुज, तनय, नंदन
150.पुत्री बेटी, आत्मजा, तनूजा, सुता, तनया
151.पुष्प फूल, सुमन, कुसुम, मंजरी, प्रसून, पुहुप
152.फूल पुष्प, सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून
153.बादल मेघ, घन, जलधर, जलद, वारिद, नीरद, सारंग, पयोद, पयोधर
154.बालू रेत, बालुका, सैकत
155.बन्दर वानर, कपि, कपीश, हरि
156.बिजली घनप्रिया, इन्द्र्वज्र, चंचला, सौदामनी, चपला, दामिनी, ताडित, विद्युत
157.बगीचा बाग़, वाटिका, उपवन, उद्यान, फुलवारी, बगिया
158.बाण सर, तीर, सायक, विशिख, शिलीमुख, नाराच
159.बाल कच, केश, चिकुर, चूल
160.ब्रह्मा विधि, विधाता, स्वयंभू, प्रजापति, पितामह, चतुरानन, विरंचि, अज, कर्तार, कमलासन, नाभिजन्म, हिरण्यगर्भ
161.बलदेव बलराम, बलभद्र, हलायुध, राम, मूसली, रोहिणेय, संकर्षण
162.बहुत अनेक, अतीव, अति, बहुल, प्रचुर, अपरिमित, प्रभूत, अपार, अमित, अत्यन्त, असंख्य
163.ब्राह्मण द्विज, भूदेव, विप्र, महीदेव, भूमिसुर, भूमिदेव
164.भय भीति, डर, विभीषिका
165.भाई तात, अनुज, अग्रज, भ्राता, भ्रातृ
166.भूषण जेवर, गहना, आभूषण, अलंकार
167.भौंरा मधुप, मधुकर, द्विरेप, अलि, षट्पद, भृंग, भ्रमर
168.मनुष्य आदमी, नर, मानव, मानुष, मनुज
169.मदिरा शराब, हाला, आसव, मधु, मद
170.मोर केक, कलापी, नीलकंठ, नर्तकप्रिय
171.मधु शहद, रसा, कुसुमासव
172.मृग हिरण, सारंग, कृष्णसार
173.मछली मीन, मत्स्य, जलजीवन, शफरी, मकर
174.माता जननी, माँ, अंबा, जनयत्री, अम्मा
175.मित्र सखा, सहचर, साथी, दोस्त
176.यम सूर्यपुत्र, जीवितेश, श्राद्धदेव, कृतांत, अन्तक, धर्मराज, दण्डधर, कीनाश, यमराज
177.यमुना कालिन्दी, सूर्यसुता, रवितनया, तरणि-तनूजा, तरणिजा, अर्कजा, भानुजा
178.युवति युवती, सुन्दरी, श्यामा, किशोरी, तरुणी, नवयौवना
179.रमा इन्दिरा, हरिप्रिया, श्री, लक्ष्मी, कमला, पद्मा, पद्मासना, समुद्रजा, श्रीभार्गवी, क्षीरोदतनया
180.रात रात्रि, रैन, रजनी, निशा, यामिनी, तमी, निशि, यामा, विभावरी
181.राजा नृप, नृपति, भूपति, नरपति, नृप, भूप, भूपाल, नरेश, महीपति, अवनीपति
182.रात्रि निशा, क्षया, रैन, रात, यामिनी, शर्वरी, तमस्विनी, विभावरी
183.रामचन्द्र अवधेश, सीतापति, राघव, रघुपति, रघुवर, रघुनाथ, रघुराज, रघुवीर, रावणारि, जानकीवल्लभ, कमलेन्द्र, कौशल्यानन्दन
184.रावण दशानन, लंकेश, लंकापति, दशशीश, दशकंध, दैत्येन्द्र
185.राधिका राधा, ब्रजरानी, हरिप्रिया, वृषभानुजा
186.लड़का बालक, शिशु, सुत, किशोर, कुमार
187.लड़की बालिका, कुमारी, सुता, किशोरी, बाला, कन्या
188.लक्ष्मी कमला, पद्मा, रमा, हरिप्रिया, श्री, इंदिरा, पद्मजा, सिन्धुसुता, कमलासना
189.लक्ष्मण लखन, शेषावतार, सौमित्र, रामानुज, शेष
190.लौह अयस, लोहा, सार
191.लता बल्लरी, बल्ली, बेली
192.वायु हवा, पवन, समीर, अनिल, वात, मारुत
193.वसन अम्बर, वस्त्र, परिधान, पट, चीर
194.विधवा अनाथा, पतिहीना, राँड़
195.विष ज़हर, हलाहल, गरल, कालकूट
196.वृक्ष पेड़, पादप, विटप, तरू, गाछ, दरख्त, शाखी, विटप, द्रुम
197.विष्णु नारायण, दामोदर, पीताम्बर, चक्रपाणी
198.विश्व जगत, जग, भव, संसार, लोक, दुनिया
199.विद्युत चपला, चंचला, दामिनी, सौदामिनी, तड़ित, बीजुरी, घनवल्ली, क्षणप्रभा, करका
200.वारिश वर्षण, वृष्टि, वर्षा, पावस, बरसात
201.वीर्य जीवन, सार, तेज, शुक्र, बीज
202.वज्र कुलिस, पवि, अशनि, दभोलि
203.विशाल विराट, दीर्घ, वृहत, बड़ा, महा, महान
204.शिव भोलेनाथ, शम्भू, त्रिलोचन, महादेव, नीलकंठ, शंकर
205.शरीर देह, तनु, काया, कलेवर, अंग, गात
206.शत्रु रिपु, दुश्मन, अमित्र, वैरी, अरि, विपक्षी, अराति
207.शिक्षक गुरु, अध्यापक, आचार्य, उपाध्याय
208.शेर केहरि, केशरी, वनराज, सिंह, शार्दूल, हरि, मृगराज
209.शेषनाग अहि, नाग, भुजंग, व्याल, उरग, पन्नग, फणीश, सारंग
210.शुभ्र गौर, श्वेत, अमल, वलक्ष, शुक्ल, अवदात
211.शहद पुष्परस, मधु, आसव, रस, मकरन्द
212.षंड हीजड़ा, नपुंसक, नामर्द
213.षडानन षटमुख, कार्तिकेय, षाण्मातुर
214.सीता वैदेही, जानकी, भूमिजा, जनकतनया, जनकनन्दिनी, रामप्रिया
215.साँप अहि, भुजंग, ब्याल, सर्प, नाग, विषधर, उरग, पवनासन
216.सूर्य रवि, सूरज, दिनकर, प्रभाकर, आदित्य, दिनेश, भास्कर, दिनकर, दिवाकर, भानु, अर्क, तरणि,पतंग, आदित्य, सविता, हंस, अंशुमाली, मार्तण्ड
217.सोना स्वर्ण, कंचन, कनक, हेम, कुंदन
218.सिंह केसरी, शेर, महावीर, हरि, मृगपति, वनराज, शार्दूल, नाहर, सारंग, मृगराज
219.समुद्र सागर, पयोधि, उदधि, पारावार, नदीश, जलधि, सिंधु, रत्नाकर, वारिधि
220.सम सर्व, समस्त, सम्पूर्ण, पूर्ण, समग्र, अखिल, निखिल
221.समीप सन्निकट, आसन्न, निकट, पास
222.समूह दल, झुंड, समुदाय, टोली, जत्था, मण्डली, वृंद, गण, पुंज, संघ, समुच्चय
223.सभा अधिवेशन, संगीति, परिषद, बैठक, महासभा
224.सुन्दर कलित, ललाम, मंजुल, रुचिर, चारु, रम्य, मनोहर, सुहावना, चित्ताकर्षक, रमणीक, कमनीय, उत्कृष्ट, उत्तम, सुरम्य
225.सन्ध्या सायंकाल, शाम, साँझ, प्रदोषकाल, गोधूलि
226.स्त्री सुन्दरी, कान्ता, कलत्र, वनिता, नारी, महिला, अबला, ललना, औरत, कामिनी, रमणी
227.सुगंधि सौरभ, सुरभि, महक, खुशबू
228.स्वर्ग सुरलोक, देवलोक, दिव्यधाम, ब्रह्मधाम, द्यौ, परमधाम, त्रिदिव, दयुलोक
229.स्वर्ण सुवर्ण, कंचन, हेन, हारक, जातरूप, सोना, तामरस, हिरण्य
230.सरस्वती गिरा, शारदा, भारती, वीणापाणि, विमला, वागीश, वागेश्वरी
231.सहेली आली, सखी, सहचरी, सजनी, सैरन्ध्री
232.संसार लोक, जग, जहान, जगत, विश्व, दुनिया
233.हस्त हाथ, कर, पाणि, बाहु, भुजा
234.हिमालय हिमगिरी, हिमाचल, गिरिराज, पर्वतराज, नगेश
235.हिरण सुरभी, कुरग, मृग, सारंग, हिरन
236.होंठ अक्षर, ओष्ठ, ओंठ
237.हनुमान पवनसुत, पवनकुमार, महावीर, रामदूत, मारुततनय, अंजनीपुत्र, आंजनेय, कपीश्वर, केशरीनंदन, बजरंगबली, मारुति
238.हिमांशु हिमकर, निशाकर, क्षपानाथ, चन्द्रमा, चन्द्र, निशिपति
239.हंस कलकंठ, मराल, सिपपक्ष, मानसौक
240.हृदय छाती, वक्ष, वक्षस्थल, हिय, उर
241.हाथ हस्त, कर, पाणि
242.हाथी नाग, हस्ती, राज, कुंजर, कूम्भा, मतंग, वारण, गज, द्विप, करी, मदकल

सामान्य प्रश्न (FAQs)

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा क्या है?

पर्यायवाची शब्द उन्हें कहते हैं, जब भिन्न-भिन्न शब्दों का अर्थ समान हो, अर्थात एक ही शब्द के स्थान पर समान अर्थ वाले अलग अलग शब्द प्रयोग किये जा सके।

पर्यायवाची को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

पर्यायवाची को अंग्रेज़ी में  ‘Synonym‘ कहते हैं। जैसे- सूर्य के Synonym शब्द हैं: सूरज, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, रवि, नारायण, सविता, कमलबन्धु, आदित्य, प्रभाकर, मार्तण्ड।

सूर्य का पर्यायवाची शब्द क्या है?

Advertisement

अंशुमान- सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर

पर्यायवाची शब्द के उदाहरण दीजिए।

पर्यायवाची शब्द के कुछ उदहारण इसप्रकार हैं –

नदी सरिता, वाहिनी, अपगा, शैवालिनी, शैलजा, सिंधुगामिनी,तरंगिणी, स्रोतस्विनी, तटिनी
अपमान- अनादर, अवज्ञा, अवहेलना, अवमान, तिरस्कार।
अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
अमृत- सुधा, अमिय, पीयूष, सोम, मधु, अमी।

बिहार में शिक्षक पात्रता परीक्षा BPSC के द्वारा आयोजित की जाएगी | आप bpsc शिक्षक का पाठ्यक्रम में यह पायेंगे की बहुत सारे प्रश्न आपको Hindi Grammar (हिंदी व्याकरण ) से भी पूछे जाने हैं | पर्यायवाची शब्द पढ़ आप परीक्षा में अच्छे नंबर पा सकेंगे |

कृपया शेयर जरुर करें -