बिहार का सामान्य ज्ञान शिक्षक भर्ती के लिए | Bihar General Knowledge

बिहार सरकार के द्वारा इस बार शिक्षक परीक्षा के लिए बीपीएससी का चयन किया गया है | इस वर्ष शिक्षक भर्ती परीक्षा 178000 पदों के लिए विज्ञापन निकाली जाएगी जिसका सिलेबस आप हमारे पिछले लेख देख सकते हैं | इस एग्जाम के माध्यम से बिहार में शिक्षकों का चयन करेगी आपके लिए बिहार सामान्य ज्ञान (Bihar General Knowledge) अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है जो कि आपके एग्जाम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी |सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, State PCS, Bank PO/Clerk, SSC ,BPSC TRE और अन्य परीक्षाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

Advertisement

Bihar samanya gyan से आप बिहार से सम्बंधित सभी महत्वपूर्ण तथ्यों को जान पाएंगे | आप इस पोस्ट के माध्यम से बिहार सामान्य ज्ञान ( Bihar Samanya Gyan )के प्रश्न और उत्तर देख पायेगे| इस पोस्ट के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नई बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानातंरण एवं सेवा शर्त) नियमावली 2023 के माध्यम से नई नियुक्ति प्रक्रिया में सफल हो सकते है |आपको यह पोस्ट अच्छा लगे तो आप इसे अपने दोस्तों में शेयर जरुर करे |

general-knowledge-of-bihar-in-hindi

बिहार संपूर्ण सामान्य ज्ञान | Bihar General knowledge | Bihar Samanya Gyan For BPSC And Other Bihar Exam |Bihar GK for BPSC TRE |BSTET

  • बिहार राज्य को भारत का एक राज्य है जिसकी स्थापना 1912 में की गयी है। 1936 में बिहार ओड़िसा से अलग किया गया |
  • 15 नवम्बर 2000 को बिहार को विभाजित कर झारखण्ड राज्य का निर्माण किया गया |
  • बिहार राज्य गंगा तथा उसकी सहायक नदियों के मैदानी क्षेत्रों में स्थित है।
  • भौगोलिक क्षेत्रफल 93.60 लाख हेक्‍टेयर के लगभग है।
  • 2011 के आंकड़ों के अनुसार बिहार की कुल जनसंख्या 104099453 है। 
  • यह भारत की कुल जनसंख्या का 8.6% भाग माना जाता है।
Advertisement
  • बिहार राज्य का जनसंख्या घनत्व 1106 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर) है, जनसंख्या घनत्व के मामले में बिहार राज्य का स्थान भारत में प्रथम है।
  • बिहार राज्य में 9 मंडल स्थित है:-तिरहुत, भागलपुर, सारण, पटना, कोसी, मुंगेर, पूर्णिया, मगध, दरभंगा।
  • बिहार राज्य की राजधानी पटना है। 

यह भी पढ़े :-

👉🏿बिहार सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन | Bihar General Knowledge 2023

BPSC Teacher Admit Card 2023 : BPSC शिक्षक भर्ती के एडमिट कार्ड ऐसे करे डाउनलोड

👉🏿सामान्य अध्ययन पर आधारित प्रश्न और उत्तर | General Studies GK MCQ in Hindi For BPSC

बिहार सन्दर्भ विवरण :-

राजधानीपटना
कुल जिले38 जिले
बिहार के मुख्यमंत्रीनितीश कुमार
बिहार के राज्यपालराजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर
स्थापना22 मार्च
राजकीय पशुबैल
लिंगानुपात918
बिहार के साक्षरता दर61.8
महिला साक्षरता दर51.5%
पुरुष साक्षरता दर71.2%
क्षेत्रफल की दृष्टि से स्थानबारहवां
बिहार के राजकीय पक्षीगौरैया
बिहार के राजकीय फूलगेंदा
बिहार के राजकीय वृक्षपीपल
नगर निगम की संख्या12
लोकसभा सदस्य40
विधानसभा सदस्य243
राज्यसभा सदस्य16
विधान परिषद सदस्य75

बिहार की भौगोलिक स्थिति उत्तर भारत में मध्य तथा निम्न गंगा बेसिन में उत्तरी अक्षांश से 24°20’10” उत्तरी अक्षांश तक 27°31’15” तथा पूर्वी देशांतर में 83°19’50 से 88°17’40 पूर्वी देशांतर है।

बिहार की सीमावर्ती राज्य झारखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल है।

Advertisement

बिहार की जलवायु उपोष्ण कटिबन्धीय (मानसूनी जलवायु) है।

अधिक जनसंख्या वाला जिला पटना तथा सबसे कम जनसंख्या वाला जिला गोपालगंज है।

अधिक साक्षर जिला रोहतास तथा सबसे कम साक्षर जिला पूर्णिया है।

👉🏿प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए सामान्य अध्ययन के प्रश्न-उत्तर

बिहार का इतिहास सन्दर्भ

  • बिहार, जो कि शक्तिशाली साम्राज्य का केंद्र था।
  • सक्षम साम्राज्यों के संरक्षण में यह हजारों वर्षों तक शिक्षा का सांस्कृतिक केंद्र रहा।
  • शब्द ‘बिहार’ ‘विहार’ से बना है, जिसका अर्थ है बौद्ध भिक्षुओं के आराम करने का स्थान। परन्तु 12वीं सदी के मुस्लिम शासकों ने इस स्थान को ‘बिहार’ कहना शुरु कर दिया था।
  • बिहार की प्रारंभिक राजधानी पाटलिपुत्र थी इसकी स्थापना राजा उदयन ने की ।
  • बिहार राज्य का सर्वप्रथम विवरण शतपथ ब्राह्मण में मिला है।
  • महावीर का जन्म स्थान भी बिहार का कुंडल ग्राम है।
  • बिहार राज्य के अंतर्गत तुर्की शासन आया तथा इस तुर्क शासन की स्थापना बख्तियार खिलजी द्वारा की गई थी।
  • बिहार राज्य में खिलाफत आंदोलन की शुरुआत 1919 में हुई थी।
  • बिहार राज्य में असहयोग आंदोलन की शुरुआत 1920 में हुई थी।
  • उड़ीसा तथा बिहार दो भागों में अलग 1936 में हुए थे।
  • गांधी जी ने अपना प्रथम सत्याग्रह बिहार राज्य के चंपारण से शुरू किया था।
  • बिहार के प्रमुख जनपद :-
    • अंग: बिहार में भागलपुर और मुंगेर के आधुनिक प्रमंडल एवं झारखंड के साहिबगंज और गोड्डा जिलों के कुछ हिस्से। 
    • मगध: पटना और गया के प्रमंडलों वाला राज्य, जिसकी आरंभिक राजधानी राजगृह या गिरिवराज थी।  
    • वज्जि: आठ कबीलाई गणराज्यों का संघ, बिहार में गंगा नदी के उत्तर में स्थित था जिसकी राजधानी वैशाली थी ।     
Advertisement
  • बिहार बौद्ध धर्म का जन्मस्थल है, क्योंकि यही वह स्थान है जहां ज्ञान का दिव्य प्रकाश गौतम बुद्ध पर पड़ा था।
  • जहां बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी, उन्होंने अपना पहला उपदेश बिहार में दिया था, उस उपदेश को “ धर्म चक्र प्रवर्तन”, कहा जाता है और यहीं पर उन्होंने अपने “परिनिर्वाण” की घोषणा भी की थी।
  • जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर वर्धमान महावीर का भी जन्म बिहार में ही हुआ था |

बिहार राज्य के प्रमुख वन्य जीव अभ्यारण

बिहार के वन्य जीव अभ्यारणस्थान
नागी बाँध पक्षी अभयारण्यजमुई
उदयपुर वन्य जीव अभ्यारणपश्चिमी चंपारण
वाल्मीकि टाइगर रिजर्वपश्चिमी चंपारण
वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यानपश्चिमी चंपारण
वाल्मीकि वन्य जीव अभयारण्यपश्चिमी चंपारण
नकटी बाँध पक्षी अभयारण्यजमुई
कैमूर वन्य प्राणी अभयारण्यकैमूर तथा रोहतास।
पंत वन्य जीव अभयारण्यराजगीर तथा नालंदा
बरेला झील पक्षी अभयारण्यवैशाली
विक्रमशिला गांगेय डॉल्फिन अभयारण्यभागलपुर
भीमबाँध वन्य जीव अभयारण्यमुंगेर
गौतम बुद्ध वन्य जीव अभयारण्यगया
कुशेश्वर स्थान पक्षी अभयारण्यदरभंगा

बिहार राज्य की मुख्य नदियां

नदी का नामकुल लंबाईबिहार राज्य में नदी की कुल लंबाईनदी का उद्गम क्षेत्रनदी का मिलन स्थल(समाप्ति)
गंगा नदी2510 किमी445 किमी.उत्तराखंड(गंगोत्तरी हिमनद के गोमुख से)बंगाल की खाड़ी
कोसी नदी720 किमी.260 किमी.गोसाई में नेपाल सप्तकौशिकी सेगंगा नदी
कमला नदी328 किमी.120 किमी.नेपाल में स्थित महाभारत श्रेणी से
महानंदा नदी376 किमी.360 किमी.नेपाल में स्थित महाभारत श्रेणी सेगंगा नदी
पुनपुन नदी200 किमी.7,747 वर्ग किमी.छोटा नागपुर पठार के पलामू सेगंगा नदी
बागमती नदी597 किमी.394 किमी.नेपाल की महाभारत श्रेणी सेदेवापुर की लालबकेया नदी में
सरयू नदी1180 किमी.83 किमी.गुरला मंधाता चोटी पर (नेपाल)गंगा नदी
कोसी नदी720 किमी260 किमीनेपाल सप्तकौशिकी में गोसाई स्थान सेगंगा नदी
बूढ़ी गंडक नदी320 किमी.320 किमी.विशंभरपुर में सोमेश्वर श्रेणी में स्थित चऊतरवा चौर सेगंगा नदी (मुंगेर)
गंडक नदी630 किमी.260 किमीअन्नपूर्णा पर्वत के कुतांग तथा मानंगमोट के बीच के क्षेत्र सेगंगा नदी (हाजीपुर)

👉🏿BPSC General Studies MCQ Questions | सामान्य ज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न उत्तर शिक्षक परीक्षा के लिए

बिहार में स्थित प्रमुख झीलें (Major Lacks of Bihar)

काँवर झील बिहार के बेगुसराय जिले के मंझोल गांव में स्थित है| इस झील का कुल क्षेत्रफल 16 वर्ग किलोमीटर है|

बिहार राज्य के दरभंगा जिले के कुशेश्वर में स्थित इस झील को कुशेश्वर स्थान झील पक्षियों के निवास के लिए बहुत ही प्रसिद्ध है| यहाँ अत्यधिक मात्रा में पक्षियाँ निवास करती है इसीलिए वर्ष 1972 इस्वी में इस झील को पक्षी अभ्यारण्य घोषित कर दिया गया|

Advertisement

बिहार राज्य के कटिहार जिले में गंगा नदी के किनारे स्थित घोघा झील है| 5 वर्ग किलोमीटर में यह बाढ़ जैसे समस्याओं से जूझता है |

बिहार राज्य के सहरसा जिले में सिमरी-बख्तियारपुर के क्षेत्र में स्थित इस झील का निर्माण कई छोटे-छोटे झीलों के मिलने से हुआ है|

अनुपम झील बिहार के कैमूर जिले में भभुआ शहर के पास कैमूर वन्यजीव अभयारण्य में स्थित है।

बिहार के प्रमुख जिलों के नामस्थान
काँवर झीलबेगूसराय में स्थित मंझौल गाँव से
सिमरी-बख्तियारपुर झीलसहरसा जिले
घोघा झीलकटिहार जिले में स्थित मनिहारी क्षेत्र से
कुशेश्वर स्थान झीलदरभंगा में स्थित कुशेश्वर से

बिहार के प्रमुख लोक नृत्य (Major Folk Dances of Bihar)

प्रमुख लोक नृत्यलोक नृत्य
जोगीड़ा नृत्ययह लोक नृत्य होली के त्यौहार पर किया जाने वाला प्रमुख लोक नृत्य है।
झरनी नृत्ययह मुस्लिम जाति का प्रमुख लोक नृत्य माना जाता है।
करिया झूमर नृत्ययह बिहार राज्य की महिलाएं घर में मांगलिक कार्य और उत्सव होने पर इस नृत्य को करती हैं।
धन-कटनीयह नृत्य बिहार राज्य के लोग फसल काटने के दौरान करते हैं।
गंगियाइस नृत्य के माध्यम से गंगा नदी की स्तुति तथा प्रार्थना की जाती है।
बसंतीयह लोक नृत्य बिहार संस्कृति की लगुई नृत्य शैली का भाग है, यह नृत्य गीत गाकर यहां की महिलाएं प्रस्तुत करती है।
कजरीयह सावन के महीने में किया जाने वाला प्रमुख नृत्य है।
बगुलोयह लोकनृत्य उत्तर भारत का प्रमुख लोक नृत्य है।
देवहरइस लोक नृत्य की प्रमुख विशेषता यह है कि यह लोक नृत्य देवी-देवताओं को प्रसन्न करने तथा देवी-देवताओं के प्रतिनिधि के तौर पर यह नृत्य किया जाता है।
इन्नी-बिन्नीयह लोकनृत्य अंगिका क्षेत्र का प्रमुख लोक नृत्य माना जाता है।👉🏿सामान्य अध्ययन
बोलबैयह लोकनृत्य भागलपुर तथा उसके आस पास पाए जाने वाले प्रमुख शहरों का प्रमुख लोक नृत्य है।

👉🏿सामान्य हिन्दी के महत्वपूर्ण प्रश्न -उत्तर देखे | Samanya Hindi Important Question-Answer

बिहार के प्रमुख लोकगीत (Major Folk Songs of Bihar)

फगुआ, चैता, कजरी, हिंडोला, चतुर्मासा और बारहमासा आदि गीत ऋतुगीत कहलाते हैं।

कहरवा और दादरा की लय में ठुमरी शैली में कजरी को गाया जाता है यह गीत मिथिला क्षेत्र में मलार नाम से प्रसिद्ध है। वर्षाकालीन गीतों में सावन, झूला, हिंडोला प्रचलित हैं।

बिहार में प्रसिद्ध मेले और त्योहार

Advertisement
  • छठ पूजा
  • मकर-संक्रांति
  • बुद्ध जयंती
  • सोनपुर पशु मेला
  • राजगीर महोत्सव
  • समा चकेवा
  • बिहुला
  • मधुश्रवानी

बिहार के बिहार के जनरल नॉलेज (Bihar GK PDF in Hindi)  से सम्बंधित अन्यआज्नकारी के लिए हमारे अन्य पोस्ट को भी देखे |

कृपया शेयर जरुर करें -